आपके घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें आप बेकार समझकर फेंक देते हैं. इन्हीं में से एक साबुन के छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं. जब साबुन गल जाती है तो उसके छोटे-छोटे टुकड़े बच जाते हैं, जिन्हें आप कूड़ा समझकर सीधा कूड़ेदान में फेंकते हैं. लेकिन अगर आप थोड़ी-सी समझदारी दिखाएं तो आप इन्हीं टुकड़ों का बढ़िया इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने पैसे भी बचा सकते हैं. दरअसल, इन बचे हुए साबुन के टुकड़ों से आप घर पर ही पेपर सोप (पेपर वाली साबुन) बना सकते हैं, जो बाजार में बहुत ही महंगी मिलती है. खास बात ये है कि घर में बने पेपर सोप बिल्कुल बाजार वाली की तरह ही काम करती है.
इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें किसी तरह का एक्स्ट्रा खर्च भी नहीं होता है. जरूरत पड़ने पर बस इसका एक छोटा टुकड़ा निकालिए, पानी लगाइए और हाथ आसानी से साफ कर लीजिए. अगर आप भी घर की बची हुई चीजों का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं और बेकार जाने वाली चीजों को काम में लाना पसंद करते हैं, तो ये आसान और काम की ट्रिक जरूर ट्राई करें.
क्या होता है पेपर सोप?
पेपर सोप पतली कागज जैसी शीट होती है, जिस पर साबुन की लेयर लगी होती है. जरूरत पड़ने पर इसका छोटा टुकड़ा पानी में घुल जाता है और झाग बनाकर हाथ साफ कर देता है. इसे बैग या पॉकेट में भी आसानी से रखा जा सकता है.
पेपर सोप बनाने के लिए क्या चाहिए?
पेपर सोप बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए आपको चाहिए
घर पर ऐसे बनाएं पेपर सोप
1. साबुन को कद्दूकस करें: पेपर सोप बनाने के लिए सबसे पहले आपको बचे हुए साबुन के टुकड़ों को कद्दूकस करना होगा. अगर छोटे टुकड़े हैं तो उन्हें भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
2. गर्म पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं: अब इसमें थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी डालें और अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला या बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो.
3. कागज पर लगाएं पेस्ट: अब किसी भी पेपर को लें और ब्रश की मदद से उस पर साबुन का पेस्ट अच्छी तरह लगा दें. इसके बाद पेपर के पीछे की तरफ भी एक लेयर लगा दें.
4. सूखने के लिए रख दें: अब इस पेपर को 15–20 मिनट के लिए धूप या पंखे के नीचे सूखने के लिए रख दें.
5. दूसरी लेयर लगाएं: जब साबुन की पहली लेयर सूख जाए, तो पहले की तरह ही ऊपर एक और लेयर लगा दें. इससे रिजल्ट और बेहतर मिलेगा.
6. फिर से अच्छे से सुखाएं: अब इसे दोबारा धूप या पंखे के नीचे अच्छी तरह सूखने दें. धूप में जल्दी सूख जाएगा, नहीं तो 3–4 घंटे में पंखे के नीचे भी सूख सकता है.
अब करें अपनी पसंद की कटिंग
जब पेपर पूरी तरह सूख जाए, तो इसे अपनी पसंद की शेप में काट लें. आप छोटे-छोटे टुकड़े भी बना सकते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल कर सकें. पेपर सोप ट्रैवलिंग के दौरान बहुत काम आती है. आप इसे किसी बी बॉक्स में स्टोर करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर निकाल कर इस्तेमाल कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क