Kitchen Tips: सिंक के नीचे फैला रहता है कबाड़? इन 10 हैक्स से मिनटों में चमकेगा रसोई का ये कोना

किचन सिंक के नीचे बिखरे सामान और ड्रेनेज पाइप की वजह से ज्यादातर सभी लोग परेशान रहते हैं. आज हम आपको ऐसे आसान और सस्ते ऑर्गेनाइजेशन टिप्स बताने वाले हैं, जिनसे आप कम जगह में भी ज्यादा सामान सलीके से रख पाएंगे.

Advertisement
डिब्बों पर छोटी-छोटी चिट्स लगाकर आप काम आसान बना सकते हैं. (Photo: ITG) डिब्बों पर छोटी-छोटी चिट्स लगाकर आप काम आसान बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:01 AM IST

घर की सफाई रोज की जाती है, लेकिन फिर भी कई कोने ऐसे होते हैं जिन्हें चमकाना थोड़ा मुश्किल लगता है. इन्हीं में से एक रसोई की सिंक के नीचे का कोना होता है. रसोई को ऊपर से तो आप चमका लेते हैं, लेकिन सिंक के नीचे का कैबिनेट अक्सर कबाड़खाना बन जाता है. कभी वहां डिशवॉश लिक्विड की खाली बोतलें गिरी होती हैं, तो कभी पुराने स्पंज और कचरे की थैलियां पड़ी रहती हैं. इसे समेटने में सबसे बड़ी दिक्कत अगर कुछ बनता है तो वो वहां लगा ड्रेनेज पाइप होता है. दरअसल, इसकी वजह से वहां सामान सेट करना और भी मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

अगर आपके घर का सिंक के नीचे का ये कोना किसी कबाड़खाने की तरह फैला रहता है, तो अब टेंशन छोड़िए. कुछ स्मार्ट हैक्स की मदद से आप इस छोटी सी जगह को भी सुपर-ऑर्गनाइज्ड बना सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 10 आसान तरीके बताने वाले हैं, जो आपके किचन के इस कोने को भी चमका देंगे.

1. स्टैकेबल बिंस का जादू: सिंक के नीचे जगह बहुत कम होती है, इसलिए आपको वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसे डिब्बे लें जिन्हें एक के ऊपर एक रखा जा सके. इससे कम चौड़ाई में आप दोगुना सामान रख पाएंगे.

2. पुल-आउट ड्रॉअर लगाएं: सिंक के नीचे एकदम पीछे रखा सामान निकालने के लिए अक्सर आपको सारा सामान बाहर निकालना पड़ता है. इससे बचने के लिए पुल-आउट स्लाइडिंग ड्रॉअर लगा सकते हैं. आप इसे खींचकर सारा सामना आसानी से निकाल सकते हैं. 

Advertisement

3. टेंशन रॉड से बचाएं जगह: ये एक बहुत ही सस्ता और स्मार्ट हैक है. सिंक के अंदर एक रॉड फिट करा लें और उस पर स्प्रे और बाकी बोतलों को टांग दें. इससे नीचे की जगह खाली हो जाएगी.

4. शेल्फ राइजर का इस्तेमाल: अगर आपका कैबिनेट ऊंचा है, तो शेल्फ राइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये एक मिनी टेबल की तरह काम करता है, जिससे आप एक ही जगह पर दो लेयर में सामान रख सकते हैं.

5. ट्रांसपेरेंट कंटेनर्स चुनें: अगर आप ट्रांसपेरेंट डिब्बों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बाहर से ही दिख जाता है कि कौन सा सामना किस डिब्बे में है. इससे समय बचता है और डिब्बे खोलने की जरूरत नहीं पड़ती.

6. दरवाजों को खाली न छोड़ें: सिंक के नीचे के कैबिनेट के दरवाजों के पीछे छोटे हुक या ओवर-द-डोर ऑर्गनाइजर लगाएं. यहां आप किचन ग्लव्स, डस्टिंग क्लॉथ या स्क्रब पैड्स आसानी से टांग सकते हैं.

7. सिंक के नीचे रखें घूमने वाली ट्रे: घूमने वाली ट्रे को सिंक के नीचे रखें. इसमें आप बहुत से सामान रख सकते हैं. इसे घुमाते ही पीछे का सामान भी सामने आ जाएगा.

8. लेबलिंग से होगी आसानी: हर डिब्बे पर एक छोटा सा लेबल लगा लें. इससे घर के सभी लोगों को पता रहेगा कि कौन सी चीज कहां रखनी है, और सामान नहीं फैलेगा.

Advertisement

9. वाटरप्रूफ मैट भी जरूरी: सिंक के नीचे नमी और पाइप से पानी टपकने का डर हमेशा रहता है. इसलिए सबसे नीचे एक अच्छी क्वालिटी की वाटरप्रूफ मैट जरूर बिछाएं. इससे लकड़ी का कैबिनेट खराब नहीं होगा और सफाई भी चुटकियों में हो जाएगी.

10. रोज इस्तेमाल होने वाला सामान आगे रखें: अगर आप किसी भी जगह को साफ-सुथरा रखना चाहते हैं तो उन चीजों को आगे रखना चाहिए जिन्हें आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं. जी हां, सिंक के नीचे भी वो चीजें आगे रखें, जिन्हें आप रोजाना इस्तेमाल करते हैं. इससे सामान नहीं बिखरेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement