शॉर्ट ड्रेस में क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड का जलवा, 3.95 लाख के बैग पर अटकी निगाहें, IPL के बीच हो रहे चर्चे

आईपीएल 2026 में अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर अपने ग्लैमरस लुक और लग्जरी एक्सेसरीज को लेकर चर्चा में हैं. पंजाब किंग्स के मैच में वह लग्जरी बैग और 54 हजार के चश्मा पहन नजर आईं. उनके इस महंगे स्टाइल ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है, उनके बैग की कीमत जानकर तो लोगों हैरान रह जाएंगे.

Advertisement
समरीन कौर का फैशनसेंस बहुत शानदार है. (PHOTO:ITG) समरीन कौर का फैशनसेंस बहुत शानदार है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

आईपीएल 2026 में अब सिर्फ चौके-छक्कों की ही चर्चा नहीं होती, बल्कि क्रिकेटर्स की फैमिली भी हमेशा सुर्खियों  में बनी रहती है. धोनी की वाइफ साक्षी हो या फिर हार्दिक की गर्लफ्रेंड या फिर सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी. मैदान के बाहर क्रिकेटर्स के करीबियों का स्टाइल भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. हाल ही में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के दौरान कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

Advertisement

इस मैच को देखने के लिए गेंदबाज अर्शदीप सिंह की गर्लफ्रेंड समरीन कौर भी पहुंची थीं, जिनको कुछ पहले ही क्रिकेटर के साथ स्पॉट भी किया था. बीते कुछ समय से इन दोनों के डेटिंग की खबरें तेजी से फैल रही हैं. मैच के बाद से सोशल मीडिया पर समरीन कौर अपने ग्लैमरस लुक की काफी ट्रेंड कर रही हैं. 

समरीन कौर की खूबसूरती के साथ-साथ ड्रेसिंग सेंस भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लोग उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं. समरीन के आउटफिट से ज्यादा उनका लग्जरी बैग चर्चा में बना हुआ है और उस बैग की इतनी कीमत है, जिमसें बुलेट बाइक आ सकती है. 

शॉर्ट ड्रेस में लगीं ग्लैमरस

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए समरीन 'Bardot' ब्रांड की एक बेहद खूबसूरत अपोलो मिनी ड्रेस पहनी थी. यह ड्रेस दिखने में जितनी सिंपल थी, उतनी ही क्लासी भी लग रही थी. उनके परफेक्ट फिगर पर यह शॉर्ट ड्रेस बहुत अच्छी लग रही थी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके महंगे बैग की हो रही है. 

Advertisement

लग्जरी बैग और चश्मे ने खींचा ध्यान

शॉर्ट ड्रेस के साथ समरीन ने Dior का मिनी सैडल बैग कैरी किया था, जिसकी कीमत लगभग 3.95 लाख रुपये बताई जा रही है.लग्जरी बैग ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए Fendi फर्स्ट क्रिस्टल का चश्मा पहना था, जिसकी कीमत करीब 54 हजार रुपये बताई जा रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

मैच के बाद पैपराजी से बात करते हुए समरीन ने पंजाब की जीत पर अपनी खुशी भी जाहिर की थी और यह भी कहा था कि वो अर्शदीप को सपोर्ट करने आई थीं. सोशल मीडिया पर उनके मॉडर्न और एलिगेंट अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी फोटोज जमकर वायरल भी हो रही हैं.

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर एक ग्लैमरस मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वे अक्सर अपने ट्रेंडी आउटफिट्स और लाइफस्टाइल की झलक शेयर करती रहती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement