Hair Care Tips: स्ट्रेस, प्रदूषण, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का सबसे बुरा असर हमारे बालों पर दिख रहा है. कम उम्र में बालों का सफेद होना और तेजी से झड़ते बाल अब लड़के और लड़कियों के लिए एक आम समस्या बन चुके हैं. हालांकि लोग इनसे बचने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे शैम्पू और सीरम भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स बालों को और ज्यादा डैमेज कर देते हैं. लेकिन इस स्थिति को सुधारने में आयुर्वेदिक और घरेलू नुस्खे सबसे कारगर साबित होते हैं. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आप एक घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खा ट्राई कर सकते हैं जो बालों को सफेद होने से बचा सकता है.
नारियल तेल अपनी मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है लेकिन जब इसमें कलौंजी मिला दी जाती है तो यह एक पावरफुल हेयर टॉनिक बन जाता है.
हेल्थलाइन के मुताबिक, कलौंजी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके स्कैल्प को स्वस्थ तो रखते ही हैं साथ ही साथ हेयरफॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसके अलावा ये फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो हेयर फॉलिकल्स को न्यूट्रिशन देते हैं.
कलौंजी में लिनोलिक एसिड भी पाया जाता है जो बालों के पिगमेंट सेल्स को कम होने से रोकता है जिससे बाल लंबे समय तक काले बने रहते हैं.
कैसे तैयार करें तेल?
नारियल के तेल और कलौंजी के तेल से आपको सिर की मालिश है. मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट कहती है कि बालों में तेल की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है.
इस जादुई तेल को बनाना काफी आसान है. इसे तैयार करने के लिए आधा कप शुद्ध नारियल तेल और 2 चम्मच कलौंजी के बीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले कलौंजी को हल्का भूनकर उसका पाउडर बना लें. अब एक पैन में नारियल तेल गर्म करें और उसमें यह पाउडर मिला दें. इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और फिर ठंडा करके छान लें. इस मिश्रण को हफ्ते में 2 से 3 बार स्कैल्प पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह उठकर धो लें.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स और रिसर्च?
PubMed में पब्लिश हुई स्टडी के मुताबिक, विदेशी एक्सपर्ट्स भी बालों के लिए ब्लैक सीड के फायदों के बारे में बताते हैं. कलौंजी के तेल के इस्तेमाल से बालों के झड़ने की प्रक्रिया को काफी हद तक धीमा किया जा सकता है. इसमें मौजूद थाइमोक्विनोन एक ऐसा कंपाउंड है जो बालों के पतले होने की समस्या को दूर करता है.
वहीं नारियल तेल बालों के प्रोटीन लॉस को कम करने में मदद करता है. यदि आप लगातार 15 दिनों तक इसका सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बालों की चमक और मजबूती में साफ फर्क नजर आ सकता है.
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क