Reheat Leftover Rice Tricks: न चिपकेंगे, न जलेंगे; बिना झंझट गरम होंगे बासी चावल, अपनाएं ये आसान तरीके

अक्सर बासी चावल दोबारा गरम करते समय कड़ाही में चिपक जाते हैं या जल जाते हैं। मगर कुछ आसान देसी किचन हैक्स की मदद से आप बचे हुए चावलों को बिल्कुल ताजा और खिला-खिला बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल में हम आपको इन कुछ आसान तरीकों के बारे में बताते हैं.

Advertisement
चावलों में देसी घी डालकर गरम करना चाहिए. Reheat Leftover Rice चावलों में देसी घी डालकर गरम करना चाहिए. Reheat Leftover Rice

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

Reheat Leftover Rice Tricks: रोटी और चावल भारतीय थाली में जरूर शामिल होते हैं और इन दोनों को लोग बड़े शौक से खाते भी हैं. कई बार चावल ज्यादा बन जाते हैं या फिर सब्जी अच्छी न लगने की वजह से लग खाना छोड़ देते हैं. बासी चावलों को दोबारा गर्म करके खाना बहुत ही आम बात है और लोग ऐसा अक्सर ही करते हैं. लेकिन अक्सर दोबारा चावल करने पर वो कड़ाही या पैन में नीचे चिपक जाते हैं और ये जला हुआ चावल खाने में खराब लगता है और इसको फेंकना पड़ जाता है. 

Advertisement

चावलों को फेंकने के साथ-साथ गंदी कड़ाही और पैन को धोना भी मुसीबत बन जाता है, क्योंकि चावल बुरी तरह से सतह पर चिपक जाते हैं. असल में ऐसा तब होता है जब चावल में नमी कम हो जाती है या उन्हें तेज आंच पर सीधे गरम कर दिया जाता है.

मगर अच्छी बात ये है कि कुछ आसान देसी किचन ट्रिक्स अपनाकर आप चावल को बिना चिपकाए और बिल्कुल फ्रेश जैसा गरम कर सकते हैं. बस आपको इन कुछ बातों का खास ध्यान रखना होगा. 

इस तरीके से गर्म करें बासी चावल

थोड़ा पानी जरूर छिड़कें: चावल गरम करने से पहले उन पर हमेशा एक या दो चम्मच पानी छिड़क दें. इससे बासी चावल में नमी बनी रहती है और वे सूखकर तले में चिपकते नहीं हैं. खासकर फ्रिज में रखे चावल के लिए ये तरीका बहुत असरदार होता है, क्योंकि वो कई बार जम जाते हैं. 

Advertisement

नॉन-स्टिक या मोटे तले वाले बर्तन लें: पतले बर्तन जल्दी गर्म होकर चावल को नीचे चिपका देते हैं, इसलिए हमेशा मोटे तले की कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन में ही बासी चावलों को गर्म करें. इससे हीट बराबर फैलती है और चावल आसानी से बिना जले गरम भी हो जाते हैं. 

स्लो फ्लेम पर करें गर्म: तेज गैस पर चावल तुरंत सूखने लगते हैं और तले में जल्दी से चिपक जाते हैं. इसलिए चावल को दोबारा गर्म करते समय हमेशा लो या मीडियम फ्लेम ही रखना सही होता है. इससे भले ही थोड़ा समय ज्यादा लगता है, लेकिन स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर रहते हैं.

बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें: चावल को दोबारा गरम करते समय लगातार चलाने की जरूरत नहीं, लेकिन एक से दो मिनट में हल्के हाथ से जरूर पलटते रहें. इससे नीचे की लेयर ज्यादा गर्म नहीं होगी और चावल टूटेंगे भी नहीं. 

ढक्कन लगाकर स्टीम दें: अगर आप फ्रिज से निकालकर सीधे चावलों गरम कर रहे हैं और वो ज्यादा सूखे लग रहे हों तो पैन को ढक्कन से ढक दें. अंदर बनने वाली स्ट्रीम चावल को जल्दी मुलायम कर देती है और उन्हें बर्तन में चिपकने नहीं देती. आप चाहें तो ऊपर से एक चम्मच घी भी डाल सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement