भिंडी की सब्जी अब नहीं होगी चिपचिपी, आजमाएं मास्टरशेफ के बताए ये देसी नुस्खे, होगी खिली-खिली!

क्या आपकी भिंडी भी बनाते समय चिपचिपी और लिसलिसी हो जाती है? मास्टरशेफ ने सोशल मीडिया पर दो जबरदस्त देसी नुस्खे शेयर किए हैं. भिंडी को सुखाने के सही तरीके से लेकर नमक डालने के सही समय तक, जानें वो सीक्रेट्स जो आपकी साधारण भिंडी की सब्जी को बनाएंगे रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब और खिला-खिला.

Advertisement
भिंडी के पकने के बाद नमक डालना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI) भिंडी के पकने के बाद नमक डालना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

How to Prevent Sticky Bhindi: गर्मी के दिनों में भिंडी की सब्जी लोग बड़े चाव से खाते हैं और बाजार में यह खूब मिलती भी है. भिंडी की सब्जी बनाने में बहुत आसान होती है और इसका स्वाद भी बड़ा लाजवाब होता है. गर्मियों के समय में यह सब्जी झटपट बन जाती है, खासतौर पर बच्चों को यह बहुत पसंद आती है. मगर भिंडी की सब्जी बनाते समय कुछ दिक्कतें रहती हैं जैसे कि भिंडी बनाते हुए चिपचिपी हो जाती है जिससे उसका स्वाद भी खराब हो जाता है. 

Advertisement

अगर आप की भिंडी की सब्जी भी बनाते हुए चिपचिपी हो जाती है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भिंडी की सब्जी को लिसलिसी होने से बचाने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने कुछ ट्रिक्स शेयर की हैं, जो आपके बहुत काम आने वाली हैं. आइए जानते हैं कि भिंडी को चिपचिपा होने से कैसे बचा सकते हैं.

भिंडी को चिपचिपा होने से कैसे बचाएं?

क्या आपकी भिंडी पकाते समय चिपचिपी (लिसलिसी) हो जाती है,तो अब आप ये दो आसान देसी नुस्खे अपनाएं. 

भिंडी को धोकर अच्छी तरह सुखाएं

भिंडी की सब्जी के लिसलिसी होने का सबसा बड़ा कारण उसको धोने का तरीका होता है. भिंडी की सब्जी में पानी बिल्कुल नहीं डालते हैं, इसलिए बनाते समय उसमें पानी न हो. इसलिए भिंडी को काटने से पहले उसे धो लें और पूरी तरह कपड़े से पोंछकर सूखा लें. क्योंकि गीली भिंडी ज्यादा चिपचिपी बनती है.

Advertisement

खट्टी चीजें मिलाएं

भिंडी का चिपचिपा बन खत्म करने के लिए उसको बनाते समय उसमें थोड़ा सा नींबू का रस, दही या कोई भी खट्टी चीज डाल दें.इससे भिंडी की लिसलाहट कम हो जाती है. 

भिंडी में कब डालना चाहिए नमक?

हर सब्जी को बनाने का तरीका अलग होता है और हर सब्जी में एक जैसे मसाले भी नहीं डाले जाते हैं. भिंडी भी उन्हीं में से एक हैं, जिसे बनाते समय नमक डालने का ध्यान रखना चाहिए. भिंडी की सब्जी को चिपचिपी होने से बचाने के लिए आप उसमें सबसे आखिर में नमक डालें, क्योंकि पहले नमक डालने से सब्जी पानी छोड़ देती है.

नमक की वजह से सब्जी हल्की लिपलिसी बनती है. भिंडी की सब्जी बनाने में तो समय नहीं लगता है, लेकिन उसका टेस्ट बनाए रखने के लिए लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसलिए भिंडी की सब्जी के अच्छी तरह से पकने के बाद लास्ट में ऊपर से नमक डालकर मिलाना सही होता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement