Homemade Face Mist: चेहरे पर तुरंत आएगा पार्लर जैसा ग्लो! गर्मियों में ट्राई करें खीरे का ये फेस मिस्ट, जानें बनाने का तरीका

गर्मियों में पसीना और धूल-मिट्टी त्वचा की चमक छीन लेते हैं, ऐसे में खीरे और गुलाब जल से बना यह प्राकृतिक DIY फेस मिस्ट आपकी स्किन को तुरंत ठंडक और हाइड्रेशन देता है. बिना किसी केमिकल के घर पर तैयार होने वाला यह रिफ्रेशिंग स्प्रे चेहरे की थकान दूर कर उसे ग्लोइंग और फ्रेश बनाए रखता है, इसे बनाना भी बहुत आसान है.

Advertisement
गर्मी में खूब पानी पीना चाहिए (PHOTO:ITG) गर्मी में खूब पानी पीना चाहिए (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

Homemade Face Mist: सर्दियों में जहां स्किन ड्राई हो जाती है और गर्मियां आते ही स्किन डल होने लगती है. तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से स्किन जल्दी थकी हुई और बेजान दिखने लगती है. इससे बचने के लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट अपनी स्किन पर लगाते हैं ताकि उनकी बेजान पड़ी त्वचा जल्दी ही फ्रेश और ग्लोइंग दिखने लगे.

वैसे तो हम अपने चेहरे पर कई तरह की क्रीम और सीरम लगाते हैं, लेकिन गर्मी में फेस मिस्ट चेहरे को ठंडक देने में बहुत मदद करता है. धूप और पसीने से चेहरे पर कुछ लोगों के लाल निशान भी पड़ जात हैं, ऐसे में चेहरे को ठंडक देने के लिए फेस मिस्ट का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि बाजार में फेस मिस्ट काफी महंगा मिलता है, लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप इसे रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आसानी से घर पर नेचुरल फेस मिस्ट तैयार कर सकते हैं. 

Advertisement

गर्मियों में खूब खीरा बाजार में मिलता है और इससे आप फेस मिस्ट बना सकते हैं. खीरा और गुलाब जल से बना DIY फेस मिस्ट आपकी स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.

खीरा त्वचा के लिए क्यों है फायदेमंद

खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और यह पेट को भी ठंडा रखता है. स्किन के लिए भी खीरा बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है. इसलिए आप जितना खीरा खाते हैं, गर्मी में कमजोरी आपसे उतनी ही दूर रहती है. 

खीरा स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसके अलावा खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भी होते हैं, जो स्किन को शांत करने और ठंडक देने का काम करते हैं. गर्मियों में खीरे का इस्तेमाल करने से त्वचा को ताजगी महसूस होती है और चेहरा ज्यादा फ्रेश दिखता है.

Advertisement

गुलाब जल से मिलती है ठंडक और ताजगी

गुलाब जल भी स्किन केयर में लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है और कई क्रीम और फेस पैक में इसे मिलाया जाता है. यह स्किन को टोन करने, एक्सट्रा ऑयल को कंट्रोल करने और स्किन को साफ रखने में मदद करता है. गुलाब जल लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरे को फ्रेशनेस मिलती है. जब खीरे और गुलाब जल को मिलाकर फेस मिस्ट को बनाया जाता है, तो यह स्किन को तुरंत फ्रेश और हाइड्रेट करने में मदद करता है.

ऐसे बनाएं घर पर फेस मिस्ट

  • इसे घर पर बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले एक ताजा खीरा लें और उसे अच्छी तरह धो लें.
  • इसके बाद खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर में पीस लें.
  • अब इस पेस्ट को किसी साफ कपड़े या छलनी की मदद से छान लें, ताकि खीरे का रस अलग हो जाए.
  • इसके बाद खीरे के रस में बराबर मात्रा में गुलाब जल मिला लें.
  • अगर चाहें तो इसमें 2-3 बूंद ग्लिसरीन भी डाल सकते हैं, जिससे स्किन और ज्यादा सॉफ्ट बनी रहती है.

फेस मिस्ट का कैसे करें इस्तेमाल

गुलाब जल और खीरे के बने फेस मिस्ट को आप एक साफ स्प्रे बोतल में भरकर रख लीजिए और जब आपका फेस थका हुआ या गर्मियों में बाहर से आने के बाद आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं.

Advertisement

अगर आप दिन में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से इससे आपकी स्किन फ्रेश और हाइड्रेटेड बनी रहती है.

हालांकि अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement