How to Make Dahi Kheera Soup: भीषण गर्मी और लू में शरीर रहेगा अंदर से ठंडा, रोज पिएं दही-खीरे का चिल्ड सूप, 10 मिनट में हो जाएगा तैयार

गर्मियों में लोग खीरे का रायता तो बहुत बनाते हैं, लेकिन अगर आप नाश्ते में भी कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं तो आप कुकुंबर गजपाचो बनाकर देख सकते हैं. नाम पर मत जाइए, इसे बहुत आसानी से आप घर पर बना सकते हैं, इसके लिए आपको खीरा और प्याज लेना है और कुछ चीजें डालकर यह डिश झटपट बन जाती है.

Advertisement
दही खाने से पेट ठंडा रहता है.  (PHOTO:ITG/AI) दही खाने से पेट ठंडा रहता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

 How to Make Dahi Kheera Cold Soup: भयंकर गर्मी और चिलचिलाती धूप में जब कुछ ठंडा, खट्टा-मीठा और ताजगी से भरपूर मिल जाए, तो शरीर और रूह दोनों ही मानों तृप्त हो जाते हैं. भारतीय गर्मियों की यही तो खासियत है कि हमारे पास हर मौसम के लिए प्रकृति के अनमोल खजाने मौजूद हैं. गर्मियों के लिए लौकी-खीरा किसी वरदान से कम नहीं है. खीरे से आप रायता ही नहीं बल्कि सूप भी बना सकते हैं, जो न सिर्फ प्यास बुझाते हैं बल्कि सेहत का भी पूरा ख्याल रखते हैं.

Advertisement

गर्मी के मौसम में कुछ हल्का, ठंडा और रिफ्रेशिंग पीने का मन हो तो कुकुंबर गजपाचो एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बिना गैस जलाए भी बनाया जा सकता है, इसका स्वाद ठंडक देने वाला होता है और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. खीरे-दही का बना ठंडा सूप गर्मियों में भारतीयों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. 

स्पन की मशहूर डिश गजपाचो से इसका जन्म हुआ है, गजपाचो मूल रूप से स्पेन के अंदालूसिया क्षेत्र की पारंपरिक ठंडी सूप रेसिपी है. आइए आपको बताते हैं कि इस डिश को घर पर कैसे बना सकते हैं. 

'दही-खीरे का ठंडा सूप' बनाने के लिए लीजिए ये सामग्री

  • 2 बड़े खीरे
  • 1 कप दही
  • 2-3 लहसुन की कलियां
  • 1 छोटा प्याज
  • 8-10 पुदीने की पत्तियां
  • 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  •  नमक
  • काली मिर्च पाउडर
  • ठंडा पानी 

इस तरीके से बनाए 'दही-खीरे का ठंडा सूप'

  1. सबसे पहले आप खीरे को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. मिक्सर में खीरा, दही, प्याज, लहसुन और पुदीना डालकर स्मूद ब्लेंड करें.
  3. अब इसमें ऑलिव ऑयल, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं.
  4. जरूरत लगने पर आप इसमें ऊपर से थोड़ा ठंडा पानी डालकर कंसिस्टेंसी एडजस्ट कर सकते हैं. 
  5. इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें, फिर ऊपर से पुदीना और खीरे के छोटे टुकड़े डालकर सर्व करें.

गर्मी में 'कुकुंबर गजपाचो' पीने के फायदे

  • यह ठंडा सूप लंबे समय तक शरीर को हाइड्रेट रखता है
  • गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडक देता है, इसलिए इस सीजन में इसे पीना सही होता है.
  • हल्का होने की वजह से गर्मियों में लोग इसे जल्दी डाइजेस्ट कर लेते हैं.
  • खीरा-प्याज और दही से बना यह सूप लो कैलोरी वाला और हेल्दी होता है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement