How to Make Hotel Cold Coffee: गर्मियों के मौसम ने धीमे-धीमे दस्तक देनी शुरू कर दी है और आसमान में धूप भी तेज होने लगी है. गर्मियों शाम की थकान दूर करना हो या फिर खुद को रिफ्रेश करना हो.. एक गिलास ठंडी और झागदार कोल्ड कॉफी शरीर को तुरंत ताजगी से भर देती है. लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए कैफे और रेस्ट्रॉन्ट वाली क्रीमी, धागदार और परफेक्ट कोल्ड कॉफी घर में बनाना मुश्किल होता है.
हालांकि आप दूध-कॉफी के सही अनुपात और छोटी-छोटी ट्रिक्स के साथ आप अपने किचन में ही होटल जैसा स्वाद ला सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिना किसी महंगी मशीन के सिर्फ एक साधारण ब्लेंडर की मदद से आप सबसे बेहतरीन कोल्ड कॉफी तैयार कर सकते हैं.
होटल जैसी कोल्ड कॉफी की रेसिपी
दूध: 2 कप (एकदम ठंडा/Full Cream Milk)
इंस्टेंट कॉफी पाउडर: 2 बड़े चम्मच
चीनी: 3 बड़े चम्मच (स्वादानुसार)
गर्म पानी: 2 चम्मच (कॉफी घोलने के लिए)
बर्फ के टुकड़े: 5-6
वनीला आइसक्रीम या फ्रेश क्रीम: 1 स्कूप (वैकल्पिक, एक्स्ट्रा क्रीमी टेक्सचर के लिए)
चॉकलेट सिरप: गिलास सजाने के लिए
बनाने की विधि
कॉफी मिक्स तैयार करें: सबसे पहले एक छोटे कटोरे में कॉफी पाउडर और चीनी लें. इसमें 2 चम्मच गर्म पानी डालकर अच्छे से घोल लें. इससे कॉफी का फ्लेवर अच्छे से उभर कर आता है.
ब्लेंड करें: एक मिक्सर जार में एकदम ठंडा दूध, तैयार किया हुआ कॉफी का घोल और बर्फ के टुकड़े डालें.
झाग बनाने की ट्रिक: मिक्सर को लगातार चलाने के बजाय 30-30 सेकंड के लिए दो-तीन बार चलाएं. इससे कॉफी में बहुत अच्छा और गाढ़ा झाग बनेगा.
गिलास सजाएं: परोसने वाले गिलास के किनारों पर चॉकलेट सिरप डालें. इससे आपकी कॉफी बिल्कुल कैफे जैसी दिखेगी.
सर्व करें: अब तैयार कॉफी को गिलास में डालें. ऊपर से थोड़ा झाग डालें और अगर चाहें तो एक स्कूप वनीला आइसक्रीम और थोड़ा सा कॉफी पाउडर छिड़क कर ठंडा-ठंडा सर्व करें. आप चाहें तो ऊपर से छोटे आइसक्यूब्स या फिर क्रश की हुई कच्ची बर्फ भी डाल सकते हैं.
aajtak.in