बंद कमरे में कूलर उगल रहा है चिपचिपी हवा? ये छोटी ट्रिक दूर करेगी उमस, बिना AC मिलेगी शिमला जैसी ठंडक!

गर्मियों में बंद कमरे में कूलर चलाने से होने वाली चिपचिपी उमस से अब घबराने की जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि कूलर के उस खास बटन और सीक्रेट ट्रिक के बारे में, जिसे ऑन करते ही आपका कमरा बिना एसी के भी एकदम सूखा और शिमला जैसा कूल हो जाएगा.

Advertisement
कूलर का पंप कुछ देर बाद बंद कर देना चाहिए. (PHOTO:AI) कूलर का पंप कुछ देर बाद बंद कर देना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

How to Reduce Humidity from Cooler: भयंकर गर्मी और लू ने लोगों के हाल-बेहाल कर रखे हैं, बिना एसी-कूलर के तो कमरे में रुकना मुश्किल हो रहा है. एसी का भारी बिल हर कोई नहीं दे सकता है, इसलिए भारत में आज भी अधिकतर लोग कूलर का ही इस्तेमाल करते हैं. कूलर की ठंडी हवा में सुकून की नींद आती है, लेकिन कूलर के साथ एक बड़ी समस्या यह आती है कि जब इसे काफी देर तक बंद कमरे में चलाया जाता है, तो कमरे के अंदर भीषण उमस या चिपचिपी गर्मी होने लगती है. कमरा ठंडा होने के बजाय किसी भट्टी जैसा महसूस होने लगता है. 

Advertisement

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि एक आसान ट्रिक से आप कूलर चलाने से होने वाली उमस से छुटकारा पा सकते हैं और बिना एसी के भी आपका रूम एकदम सूखा, फ्रेश और शिमला जैसा कूल हो जाएगा. आइए आपको इस ट्रिक के बारे में बताते हैं.

उमस का दुश्मन है ये जादुई बटन

गर्मी से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग कूलर ऑन करते ही उसका पानी वाला पंप भी तुरंत ऑन कर देते हैं.बंद कमरे में लगातार पानी चलने से हवा में मॉइस्चर का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है.यही कारण है कि कमरा ठंडा होने के बजाय उमस से भर जाता है और आपको गर्मी लगने लगती है. 

इस समस्या से निपटने के दो बेहद आसान तरीके 

ह्युमिडिटी कंट्रोल बटन: आजकल आने वाले मॉर्डन और ब्रांडेड डेजर्ट या पर्सनल कूलर्स में एक खास 'ह्युमिडिटी कंट्रोल' का फीचर या नॉब दिया होता है. जब भी आपको लगे कि कमरे में चिपचिपापन बढ़ रहा है. तो इस बटन को ऑन कर दें या नॉब को 'लो' या 'मिडियम' पर सेट कर दें.

Advertisement

यह बटन पानी के फ्लो को कंट्रोल करता है, जिससे हवा में नमी सीमित मात्रा में घुलती है और कमरा सूखा और ठंडा रहता है. 

पंप को स्मार्टली करें ऑन-ऑफ: अगर आपके कूलर में ह्युमिडिटी कंट्रोल का अलग से बटन नहीं है, तो सामान्य पंप वाले बटन से ही काम लें. कमरा बंद करने के बाद पहले 15 से 20 मिनट के लिए पंप ऑन करें ताकि पैड्स अच्छे से भीग जाएं.

जैसे ही कमरा थोड़ा ठंडा हो और उमस बढ़ने लगे, पंप के बटन को बंद कर दें और केवल फैन मोड चलाएं. भीगे हुए पैड्स से आने वाली हवा बिना अतिरिक्त नमी पैदा किए कमरे को लंबे समय तक कूल रखती है.

बंद कमरे में कैसे चलाएं कूलर?

कूलर कभी भी एसी की तरह पूरी तरह सील या बंद कमरे के लिए नहीं बना होता.इसे काम करने के लिए क्रॉस वेंटिलेशन की सख्त जरूरत होती है. इसलिए जब भी आप बंद कमरे में कूलर चलाएं, तो कूलर के ठीक सामने वाली खिड़की या दरवाजे को कम से कम 3 से 4 इंच तक खुला जरूर छोड़ें. इससे कमरे के अंदर की गर्म और नमी वाली हवा लगातार बाहर निकलती रहेगी और बाहर की सूखी हवा कूलर के जरिए अंदर आकर पूरे कमरे को बिना चिपचिपाहट के कूल बनाए रखेगी.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »