How to Extract More Ghee: कम मलाई से निकलेगा डिब्बा भरकर देसी घी, अपनाएं ये देसी तरीका, खुशबू से महक उठेगा पूरा घर

घर पर मलाई निकालने का चलन कई सालों से चला आ रहा है और भारतीयों घरों में आज भी घर की मलाई से ही देसी घी निकाला जाता है. लेकिन कम मलाई से भी खूब सारा घी निकाला जा सकता है, इसके लिए आपको बस कुछ आसान किचन ट्रिक्स को अपनाना है.

Advertisement
मलाई में दही डालने से मक्खन अधिक निकलता है. (PHOTO:ITG) मलाई में दही डालने से मक्खन अधिक निकलता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

How to Extract More Ghee: भारतीय परिवारों में आज भी देसी घी का खूब इस्तेमाल किया जाता है, खाने से लेकर पूजा में देसी घी का यूज होता ही है. देसी घी सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है. हालांकि आजकल लोग बाजार से घी खरीद लेते हैं, लेकिन उसमें वो खुशबू और शुद्धता नहीं मिलती जो घर के बने घी में होती है. 

Advertisement

मलाई से घी निकालना एक ऐसी कला है जो भारतीय घरों में पीढ़ियों से चली आ रही है. पहले के समय में दूध-दही की कमी नहीं होती थी, इसलिए खूब सारा घी बन जाता था. लेकिन अब उतनी दूध में उतनी मलाई नहीं जमती है, जिसकी वजह से देसी घी कम निकलता है. 

अगर आप भी इस वजह से अब घर पर देसी घी नहीं निकालते हैं तो दादी-नानी का यह पारंपरिक तरीका आपके बेहद काम आएगा, इसकी मदद से आप कम मलाई में भी डिब्बा भरकर घी निकाल लेंगे. अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती है और आसानी से भरकर शुद्ध देसी घी निकल जाएगा.

मलाई जमा करने का सही तरीका

सबसे पहले रोजाना उबले हुए दूध की मलाई को एक साफ डिब्बे में जमा करें. ध्यान रखें कि मलाई को फ्रिज में ही स्टोर करें ताकि वो खराब न हो. 7 से 8 दिनों में अच्छी मात्रा में मलाई जमा हो जाती है, जिससे बढ़िया घी निकाला जा सकता है.

Advertisement

मलाई में दही मिलाने का सीक्रेट

कम मलाई में ज्यादा घी निकालना चाहते हैं तो आप दादी-नानी के इस पुराने तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको बस पूरे हफ्ते में जमा हुई सारी मलाई में 1 से 2 चम्मच दही मिलाकर उसे 5 से 6 घंटे या रातभर के लिए बाहर रख दें. कुछ लोग 1 से 2 दिन के लिए भी इसे रख देते हैं, इससे मलाई हल्की खट्टी हो जाती है और मंथन करने पर मक्खन ज्यादा मात्रा में निकलता है.

मथने का देसी तरीका

अब इस मलाई को आप अगले दिन मिक्सी या मथनी की मदद से मथ लें. इसमें आप ठंडा पानी मिला सकते हैं, क्योंकि थोड़ा ठंडा पानी मिलाने से मक्खन जल्दी अलग हो जाता है. कुछ ही मिनटों में आपको ऊपर तैरता हुआ सफेद मक्खन नजर आने लगेगा. इसे अलग बर्तन में निकालकर रख लें. 

इस तरीके से बनाएं देसी घी

अब आप इस मक्खन को स्लो गैस पर कड़ाही में गर्म करने के लिए रख दीजिए. फिर यह धीरे-धीरे मक्खन पिघलकर सुनहरा घी बन जाएगा और नीचे हल्का भूरा मावा रह जाएगा. जब घी से खुशबू आने लगे और इसका रंग भी सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. 

ज्यादा घी निकालने के लिए खास टिप्स

  • मलाई हमेशा फुल क्रीम दूध की ही लें.
  • मंथन से पहले मलाई को रूम टेम्परेचर पर जरूर लाएं.
  • स्लो गैस पर ही घी पकाएं, इससे मात्रा भी ज्यादा मिलेगी और स्वाद भी बेहतर होगा.

क्यों खास है यह तरीका?

इस देसी तरीके से न सिर्फ कम मलाई में ज्यादा घी मिलता है, बल्कि घी की खुशबू और शुद्धता भी बनी रहती है. बाजार में मिलने वाले घी मेंं मिलावट होती है, जो हमारी सेहत के लिए सही नहीं होता है और वैसे भी आजकल हार्ट हेल्थ, फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल के मामले पहले के मुकाबले अब कई गुना ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement