How to clean eye glasses: चश्मा पहनने वाले लोगों को अक्सर एक चिंता हमेशा रहती है कि उनके चश्मे के महंगे लैंस को संभालकर रखने के बाद भी उस पर स्कैच आ जाते हैं. काम करते समय या गलती से चश्मा गिर जाने पर उन पर बारीक लकीरें आना कॉमन है लेकिन जब उस चश्मे को लगाते हैं तो देखने में परेशानी होती है जिससे कई बार सामने का नजारा धुंधला दिखने लगता है. अच्छी बात यह है कि यदि स्क्रैच बहुत गहरे नहीं हैं तो आपको तुरंत नया चश्मा खरीदने या लेंस बदलवाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू तरीकों की मदद से इन हल्के स्क्रैच को साफ किया जा सकता है. आईकेयर एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सही जानकारी और सही क्लीनिंग रूटीन से आप अपने चश्मे को दोबारा बिल्कुल नया जैसा बना सकते हैं.
हल्के स्क्रैच को कम करने का सबसे सेफ और आसान तरीका है लिक्विड डिश सोप का इस्तेमाल. कई बार लेंस पर जमी धूल और ऑइल की वजह से भी स्क्रैच ज्यादा गहरे दिखाई देते हैं. इसे ठीक करने के लिए लेंस पर एक बूंद माइल्ड डिश सोप डालें और गुनगुने पानी से हल्के हाथों से साफ करें. इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें. इससे लेंस की विजिबिलिटी एकदम क्लियर हो जाती है और छोटे-मोटे निशान गायब महसूस होने लगते हैं.
हेल्थलाइन के अनुसार, यदि आप अपने चश्मे की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो कपड़ों से लेंस साफ करना बंद कर दें. इसकी जगह एक अच्छी क्वालिटी के लेंस क्लीनिंग स्प्रे और माइक्रोफाइबर क्लॉथ का रेगुलर इस्तेमाल करने से लेंस पर मौजूद बारीक लकीरें और धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. यह सोल्यूशन लेंस पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है जिससे लाइट रिफ्लेक्शन सुधरता है और आंखों पर जोर नहीं पड़ता.
यदि आपके चश्मे पर स्क्रैच थोड़े अधिक हैं तो किसी भी रिस्की केमिकल हैक को आजमाने के बजाय सही ऑप्टिकल ऑप्शंस चुनना बेस्ट रहता है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि मामूली स्क्रैच को क्लीनिंग किट से मैनेज किया जा सकता है. वहीं भविष्य में इस समस्या से बचने के लिए अगली बार लेंस लेते समय स्क्रैच-रेसिस्टेंट कोटिंग वाला ऑप्शन चुन सकते हैं. इससे आपका चश्मा लंबे समय तक सुरक्षित और चमकदार बना रहेगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क