Homemade Sunscreen for Face: धूप में चेहरे पर आ जाती है टैनिंग! घर पर आसानी से बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन, होगी पैसों की बचत

Homemade Sunscreen for Face: धूप से स्किन को बचाने के लिए सन प्रोटेक्शन बहुत जरूरी होता है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के सनस्क्रीन आसानी से मिल जाते हैं लेकिन वे ज्यादातर महंगे होते हैं या फिर केमिकल- बेस्ड होते हैं. ऐसे में आज हम आपको DIY सनस्क्रीन बनाने का आसान तरीका बताएंगे जिससे आप कम खर्च में घर पर ही सनस्क्रीन बना सकते हैं.

Advertisement
घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं (Photo- Pixabay) घर पर सनस्क्रीन कैसे बनाएं (Photo- Pixabay)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

Homemade Sunscreen for Face: मौसम कोई भी हो चेहरे को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है. सनस्क्रीन न सिर्फ टैनिंग से बचाता है, बल्कि स्किन को डैमेज, जलन और समय से पहले होने वाले एजिंग के लक्षणों को भी कम करता है. हालांकि, बाजार में कई तरह के सनस्क्रीन मिलते हैं. लेकिन ज्यादातर सनस्क्रीन महंगे होते हैं या फिर उनमें ऐसे केमिकल्स होते हैं जो हर किसी की स्किन को सूट नहीं करते. ऐसे में घर पर नेचुरल चीजों से बना सनस्क्रीन एक हेल्दी और सेफ ऑप्शन हो सकता है. आज इस खबर में हम आपको आसान तरीके से घर पर DIY सनस्क्रीन बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे आप खुद घर पर सनस्क्रीन बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि घर पर सनस्क्रीन बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए और यह कैसे बनाया जाता है.

Advertisement

सेंसिटिव या नॉर्मल स्किन के लिए

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
½ कप शीया बटर
2 चम्मच बीजवैक्स
2 चम्मच वर्जिन नारियल तेल
1 चम्मच तिल का तेल
थोड़ा सा कैरट सीड ऑयल
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 4 बूंदें
एक कटोरी
पंप बोतल

सनस्क्रीन बनाएं कैसे

  1. सबसे पहले एक कटोरी में ¼ कप शीया बटर, 2 बड़े चम्मच नारियल तेल और 2 बड़े चम्मच बीजवैक्स डालें. 
  2. इस कटोरी को पैन में रखकर गैस को कम कर सभी चीजों को पिघला लें और अच्छी तरह मिला लें. 
  3. अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें.  
  4. जब यह नॉर्मल हो जाए यानी पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसमें तिल का तेल, कैरट सीड ऑयल और लैवेंडर ऑयल मिला दें. 
  5. इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर पंप बोतल में रख लें. 

ड्राई या नॉर्मल स्किन के लिए

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
¼ कप शीया बटर
2 चम्मच वर्जिन नारियल तेल
1 चम्मच एवोकाडो ऑयल
2 चम्मच पीला बीजवैक्स
1/2 चम्मच कैरट सीड ऑयल
1/2 चम्मच रास्पबेरी सीड ऑयल
एक कटोरी
पंप बोतल

सनस्क्रीन बनाएं कैसे

  1. सबसे पहले कटोरी में बीज वैक्स, नारियल तेल, शीया बटर और एवोकाडो ऑयल डालें. 
  2. इस कटोरी को पैन में रखकर गैस को कम कर सभी चीजों को पिघला लें और अच्छी तरह मिला लें. 
  3. अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें.  
  4. जब यह नॉर्मल हो जाए यानी पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसमें कैरट सीड ऑयल और रास्पबेरी सीड ऑयल मिला दें. 
  5. अब इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें और फिर पंप बोतल में भर लें. 

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement