Homemade Nail Paint: अब बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, घर पर ही बनाएं नेल पॉलिश, आसान है तरीका

Homemade Nail Paint: अगर आपकी नेल पॉलिश खत्म हो गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान चीजों की मदद से आप घर पर ही नेल पॉलिश बना सकती हैं. जानिए नेल पॉलिश बनाने के आसान तरीके और इससे जुड़े जरूरी टिप्स.

Advertisement
मेहंदी पाउडर, लौंग और गुड़ की मदद से नेचुरल तरीके से नेल पॉलिश बनाई जा सकती है. (Photo: ITG) मेहंदी पाउडर, लौंग और गुड़ की मदद से नेचुरल तरीके से नेल पॉलिश बनाई जा सकती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

Homemade Nail Paint: लड़कियां हों या महिलाएं सभी को सजना-संवरना बहुत पसंद होता है. उनके श्रंगार का एक अहम हिस्सा नेल पॉलिश भी होती है. अक्सर उन्हें अलग-अलग कलर्स की नेल पॉलिश लगाना पसंद होता है. इससे उनके हाथ ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगते हैं, साथ ही पूरा लुक भी निखर जाता है. कई बार हम कपड़ों से मैच करती हुई नेल पॉलिश लगाना चाहते हैं, लेकिन हर बार नया शेड खरीदने के लिए बाजार जाना आसान नहीं होता.

Advertisement

अगर आप भी इस समस्या से अक्सर जूझते हैं तो हम आज आपको कुछ ऐसा बताने वाले हैं, जिसे सुनकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. दरअसल, आप चाहें तो घर पर भी अपनी पसंद की नेल पॉलिश बना सकती हैं. इसके लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती और घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से ही काम हो जाता है. चलिए जानते हैं घर पर कैसी आसानी से आप नेल पॉलिश बना सकते हैं.

नेचुरल चीजों से बनाएं नेल पॉलिश

घर पर बनी नेल पॉलिश की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. अगर आप बिना ज्यादा केमिकल के नेल पॉलिश बनाना चाहती हैं तो ये तरीका ट्राई कर सकती हैं. इसे बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रेडिएंट्स आपके नाखूनों को नुक्सान भी नहीं पहुंचाते हैं.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1 चम्मच मेहंदी पाउडर
  • 50 ग्राम गुड़
  • 10 लौंग

बनाने का तरीका:

  • सबसे पहले गुड़ को अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें.
  • अब इसे एक कटोरी में डालें और बीच में थोड़ी जगह बनाकर उसमें लौंग रख दें.
  • अब इस कटोरी के ऊपर दूसरी कटोरी रखकर इसे गैस पर गर्म करें. ऐसे करने से लगभग 8–10 मिनट में इसमें से भाप बनेगी, जो बाद में पानी की तरह इकट्ठा हो जाएगी.
  • इस भाप या पानी में मेहंदी पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  • अब ये मिश्रण नाखूनों पर ब्रश या कॉटन की मदद से लगाया जा सकता है.

केमिकल चीजों से ऐसे बनाएं नेल पॉलिश
नेल पॉलिश बनाने का दूसरा तरीके में कुछ केमिकल चीजों की जरूरत पड़ती है, जो आमतौर पर बाजार से मिलती हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

  • सैल्यूलाइड
  • कलर
  • अल्कोहल
  • एसीटोन
  • इथाइल एसीटेट
  • एमाइल एसीटेट
  • रेजिन
  • ईस्टर गम

बनाने का तरीका:

  • इस तरीके से नेल पॉलिश बनाने के लिए सबसे पहले कर को अल्कोहल में मिलाएं.
  • इसके बाद इसमें एसीटोन और एमाइल एसीटेट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस मिश्रण को एयरटाइट बोतल में 2-3 दिन के लिए रख दें.
  • अब 2–3 दिन बाद इसमें सैल्यूलाइड डालें और फिर से मिक्स करें.
  • इसके बाद रेजिन और जरूरत हो तो ईस्टर गम मिलाकर अच्छी तरह घोल तैयार करें.
  • अब इसे बोतल में भरकर नाखूनों पर लगाया जा सकता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement