Hair Care Tips: कंघी में गुच्छे बनकर निकल रहे हैं बाल? आज ही खाना शुरू करें ये देसी चीजें

बदलते मौसम और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हेयर फॉल एक बड़ी समस्या बन चुकी है. अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं और हर तरह के महंगे प्रोडक्ट्स आजमा चुके हैं, तो अब अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है.

Advertisement
कुछ फूड्स आपके बालों की जड़ों से मजबूत बना सकते हैं. (Photo: ITG) कुछ फूड्स आपके बालों की जड़ों से मजबूत बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और पोषक तत्वों की कमी का असर सबसे पहले आपके बालों पर दिखता है क्योंकि जब आप सुबह उठते हैं तो सबसे पहले आपके तकिए पर ही झड़े हुए बाल दिख जाते हैं. फिर नहाते समय और कंघी करते समय बालों का टूटना किसी को भी डरा सकता है. अगर आपको सामान्य से अधिक बाल झड़ते हुए दिखें, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें. यह आपके शरीर का एक संकेत है जो बताता है कि आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी हो सकती है. अगर शरीर को सही विटामिन और मिनरल्स मिलें, तो हेयर फॉल की समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. तो आइए उनके बारे में जान लीजिए.

Advertisement

काला तिल

काले तिल में आयरन, जिंक और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होता है जो बालों को जड़ों से मजबूत करते हैं. इसमें मौजूद जिंक बालों के ऊतकों की मरम्मत में भी भूमिका निभाता है. रोजाना 1 छोटा चम्मच काले तिल का सेवन चीला, चपाती के आटे या नमकीन डिश में मिलाकर किया जा सकता है.

आंवला

आंवला विटामिन सी का मजबूत सोर्स है जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है. यही कारण है कि यह उन मामलों में विशेष रूप से उपयोगी है जहां बालों का झड़ना आयरन की कमी से जुड़ा होता है. आंवले का ताजा रस (20-30 मिली) या घर का बना मुरब्बा या पानी में आंवला पाउडर मिलाकर पी सकते हैं.

हालिम के बीज

ये बीज आयरन के सबसे अच्छे सोर्स होते हैं और इनमें हीमोग्लोबिन के लेवल को बेहतर बनाते हैं. खासकर आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से पीड़ित व्यक्तियों में. 1 चम्मच को रात भर पानी में भिगोकर रखें और रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें.

Advertisement

चुकंदर

चुकंदर ओवरऑल ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है और बालों के रोम तक पोषक तत्वों की बेहतर आपूर्ती करता है. इसे सलाद सब्जी में शामिल करें या चपाती और चीले में भरकर खा सकते हैं. इससे बाल हाइड्रेटेड रहते हैं और गिरने कम हो जाता है.

रागी

रागी आयरन और अमीनो एसिड से भरपूर होता है जो संपूर्ण पोषण प्रदान करता है और बालों के विकास चक्र को बनाए रखने में मदद करता है. रागी की रोटी, डोसा, चीला, इडली या दलिया के साथ इसका सेवन किया जा सकता है. 

बालों का झड़ना आमतौर पर किसी एक कारण से नहीं होता. इसमें अक्सर पोषक तत्वों की कमी, लाइफस्टाइल के अलावा अन्य चीजें भी शामिल होती हैं. यदि आपका हेयरफॉल नहीं रुक रहा है तो किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement