Facial Hair Removal at Home: चेहरे पर अनचाहे बाल होना कई महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन जाता है. बार-बार पार्लर जाकर थ्रेडिंग या वैक्सिंग करवाने में न सिर्फ दर्द होता है, बल्कि ये तरीके काफी महंगे भी होते हैं. ऐसे में ज्यादातर महिलाएं चाहती हैं कि कोई ऐसा आसान तरीका हो जिससे बिना दर्द के घर पर ही चेहरे के बालों को कम किया जा सके. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिनसे बिना दर्द के बाल धीरे-धीरे कम करने में मदद मिल सकती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो भी आएगा. इसके लिए आपको कहीं बाहर जानें की जरूरत नहीं है किचन में मौजूद कुछ चीजों से ही आपको मदद मिल सकती है. तो आइए जानते हैं उन आसान घरेलू उपायों के बारे में जो अनचाहे बाल हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं.
1. हल्दी और दूध
2 चम्मच हल्दी पाउडर लें, थोड़ा सा दूध और थोड़ा गुलाब जल मिलाएं, इन सबको मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने दें, सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें. हफ्ते में कम से कम 3 बार या रोजाना इस्तेमाल करने से बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.
2. अंडे की सफेदी का फेस मास्क
1 अंडे, 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा लें. अंडे की सफेदी को अलग करें और उसमें चीनी व कॉर्नफ्लोर मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं, आंखों और आइब्रो पर लगाने से बचें. 20 मिनट बाद जब मास्क सूख जाए तो नीचे से ऊपर की ओर हल्के हाथों से उतारें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. अगर अंडे की बदबू परेशान करें तो इसमें थोड़ा गुलाब जल या नींबू का रस मिला सकते हैं.
3. शुगर और नींबू का फेस मास्क
2 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा पानी लें. तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस उपाय को हफ्ते में कम से कम 3 बार कर सकते हैं. ध्यान रखें अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या पिंपल्स की समस्या है तो नींबू का इस्तेमाल न करें.
2. शहद और नींबू का रस
1 चम्मच शहद, ½ चम्मच ताजा नींबू का रस लें. दोनों को मिलाकर बालों वाली जगह पर पतली परत में लगाएं. 20 मिनट तक लगा रहने दें. फिर गुनगुने पानी में भीगा साफ कपड़ा लेकर हल्के हाथों से पोंछ लें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. इसे हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. ओटमील और केला फेस मास्क
2 चम्मच ओटमील और 1 पका हुआ केला लें. दोनों को अच्छी तरह मैश करके पेस्ट बना लें और चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं. फिर गुनगुने पानी से धो लें और तुरंत मॉइस्चराइजर या अपना सीरम लगा लें. इसे हफ्ते में सिर्फ 1 बार ही इस्तेमाल करें क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल से स्किन की नेचुरल नमी कम हो सकती है.
इन घरेलू नुस्खों को सही तरीके सही तरीके से अपनाने पर चेहरे के अनचाहे बाल धीरे-धीरे कम हो सकते हैं और स्किन भी पहले से ज्यादा हेल्दी बनती है.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क