Dahi Face Packs For Glowing Skin: गर्मियों में दही में मिलाकर लगा लें ये चीजें, चेहरे पर आएगा फेशियल वाला ग्लो

Dahi Face Packs For Glowing Skin: दही न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और पोषक तत्व चेहरे की झुर्रियों, दाग-धब्बों और ढीली होती स्किन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. आज हम आपको दही से बने फेस मास्क को बनाने का तरीका बताएंगे.

Advertisement
महंगे फेशियल की नहीं पड़ेगी जरूरत! चेहरे पर इस तरह लगाएं दही, निखर उठेगा चेहरा (Photo- ITG) महंगे फेशियल की नहीं पड़ेगी जरूरत! चेहरे पर इस तरह लगाएं दही, निखर उठेगा चेहरा (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:09 AM IST

Dahi Face Packs For Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे और वह सुंदर दिखे. इसके लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर का सहारा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में भी ऐसी कई चीजें मौजूद है जो ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकती हैं. दही भी उन्हीं में से एक है, जिसका रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन हेल्दी, बेदाग और ग्लोइंग नजर आएगी. आइए जानते हैं नेचुरल ग्लो पाने के लिए दही का इस्तेमाल कैसे करें.

Advertisement

दही और मुल्तानी मिट्टी  
दही में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाने से उम्र से पहले दिखने वाली फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या कम हो सकती है.  इसके अलावा यह ओपन पोर्स को कम करने में भी मदद करती है. स्किन टाइटनिंग के लिए दही में मुल्ताली मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाकर 8–10 मिनट के लिए छोड़ दें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 2 बार अप्लाई करें.

दही और शहद
दही और शहद से बना मास्क डेड स्किन सेल्स को रिमूव करके स्किन पर ग्लो बनाए रखने में मदद करता है. इसका मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही को अच्छे से मिला लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिला दें. अब चेहरा धोने के बाद इस पैक को स्किन पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें. इससे पोर्स में मौजूद डस्ट और गंदगी की समस्या कम होती है. बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार इसे अप्लाई करें.

Advertisement

दही और पपीता फेस पैक
दही और पपीते का फेस पैक टैन हटाने और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करता है. इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच दही में पपीते का पल्प मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • इन फैस पैक को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर किसी तरह का रिएक्शन हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं. 
  • फैस पैक को लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह धो लें, उसके बाद ही इसे लगाएं. 
  • फैस पैक को धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें. 

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement