Uses of Cucumber Peel: कचरा समझ फेंक देते हैं खीरे के छिलके? ऐसे करें इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

Uses of Cucumber Peel: अक्सर हम खीरा छीलने के बाद उसके छिलकों को कूड़ा समझकर फेंक देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके पोषण का खजाना हैं. खीरे के छिलकों में भी ढेरों विटामिन्स होते हैं. यहां हम आपको खीरे के छिलके को इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स बता रहे हैं.

Advertisement
खीरे के छिलके के फायदे (Photo: ITG) खीरे के छिलके के फायदे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

ज्यादातर फलों और सब्जियों को खाने से पहले लोग उनके छिलके को बेकार समझकर हटा देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके कितने फायदेमंद होते हैं. खीरा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. गर्मियों में ये खूब खाया जाता है लेकिन आमतौर पर लोग इसके छिलके को निकालकर ही इसे खाते हैं.

इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स आपको कई बीमारियों से बचाते हैं और घर की रोजमर्रा की समस्याओं का सस्ता समाधान देते हैं. आइए जानते हैं कैसे ये मामूली से दिखने वाले छिलके आपके बड़े काम आ सकते हैं. 

Advertisement


1. चमकदार त्वचा के लिए ऐसे करें यूज
खीरे के छिलकों में सिलिका होता है जो त्वचा में कसावट लाता है. इन्हें पीसकर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाने से टैनिंग दूर होती है और आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स और सूजन कम होती है.

2. धूप से जली स्किन में मददगार

खीरे के छिलके धूप से जली त्वचा, जलन वाली त्वचा या मुहांसों पर भी फायदेमंद होते हैं. इसकेलिए आप छिलके का अंदरूनी हिस्सा जलन वाली जगह पर हल्के से रगड़ें. आपको काफी राहत महसूस होगी.

3. आंखों के लिए फायदेमंद

खीरे के साथ ही उसके छिलके भी आपकी आंखों की दिक्कतें जैसे पफिनेस और डार्क सर्किल में मदददार हो सकते हैं. इसके लिए आप खीरे के छिलके को धोकर कुछ देर अपनी आंख पर रखकर छोड़ दें. आप ऐसा दिन में एक से दो बार कर सकते हैं.

Advertisement

4. वेट लॉस में मददगार
खीरे के छिलकों में अघुलनशील फाइबर होता है. अगर आप खीरे को बिना छीले या छिलकों की स्मूदी बनाकर पीते हैं, तो यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है.

5. चींटियों से छुटकारा
चींटियों को खीरे की महक पसंद नहीं होती. अगर आपके किचन के कोनों में चींटियां आती हैं तो वहां खीरे के छिलके रख दें. यह एक नेचुरल पेस्ट रिपेलेंट की तरह काम करता है.

5. पौधों के लिए बनाएं खाद
खीरे के छिलकों में पोटेशियम और फास्फोरस होता है. इन्हें पानी में भिगोकर उस पानी को पौधों में डालने से या सुखाकर मिट्टी में मिलाने से पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement