बंद कमरे में कूलर से आ रही है सड़ांध और उमस भरी हवा? इन 3 घरेलू ट्रिक्स से मिनटों में दूर होगी बदबू!

गर्मियों में वेंटिलेशन न होने से कूलर से ठंडी हवा के बजाय उमस और सड़ांध आने लगती है. इस समस्या को दूर करने के लिए महंगे फ्रेशनर की नहीं, बल्कि सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू और कपूर जैसे 3 आसान घरेलू उपायों की जरूरत है, जो मिनटों में बदबू का सफाया कर देंगे.

Advertisement
कूलर की घास को हफ्ते में साफ करें. (PHOTO:AI) कूलर की घास को हफ्ते में साफ करें. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

Coolor Cleaning Tips: गर्मियों के मौसम में बंद कमरे में कूलर चलाना कभी-कभी राहत की जगह आफत बन जाता है. खासकर तब, जब कूलर से ठंडी हवा के बजाय उमस  और सड़ांध जैसी अजीब बदबू आने लगे. बंद कमरे में वेंटिलेशन न होने के कारण यह बदबू पूरे कमरे में फैल जाती है, जिससे बैठना तक दूभर हो जाता है. अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि आखिर साफ पानी डालने के बाद भी कूलर से ऐसी गंदी महक क्यों आ रही है

Advertisement

जबकि असल वजह कूलर के पैड यानी कूलर की घास पर जमी गंदगी, लंबे समय तक जमा रहा पानी और फंगस होते हैं. अगर आप भी इस उमस और बदबू से परेशान हैं, तो आपको महंगे रूम फ्रेशनर या मैकेनिक के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपके किचन और घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो मिनटों में इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं. 

इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 3 आसान और असरदार घरेलू ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके कूलर को फिर से एकदम नई जैसी खुशबूदार और ठंडी हवा देने के लिए तैयार कर देंगे.

सिरका और बेकिंग सोडा का घोल 

कूलर की सड़ांध को दूर करने के लिए सफेद सिरका और बेकिंग सोडा सबसे अचूक उपाय हैं. क्योंकि सिरका एक प्राकृतिक सैनिटाइजर की तरह काम करता है जो बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है, जबकि बेकिंग सोडा हर तरह की स्मेल को अपने अंदर सोख लेता है.

Advertisement

कैसे करें इस्तेमाल: सबसे पहले कूलर का पुराना पानी पूरी तरह से निकाल दें. अब एक बाल्टी साफ पानी में दो कप सफेद सिरका और आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं. इस घोल को कूलर के टैंक में डाल दें और पंप को बिना पंखा चलाए 10 से 15 मिनट के लिए ऑन कर दें. 

इससे यह घोल कूलर की घास और पाइपों में अच्छे से घूम जाएगा और वहां छिपे बैक्टीरिया व फंगस को खत्म कर देगा. इसके बाद इस पानी को निकालकर एक बार साफ पानी भर लें, बदबू गायब हो जाएगी.

नींबू का रस और नीम के पत्ते 

अगर आप केमिकल-फ्री और पूरी तरह से नेचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं, तो नींबू और नीम के पत्तों का कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेगा. नींबू अपनी खट्टी महक से उमस की गंध को काटता है और नीम के पत्ते पानी में बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते.

कैसे करें इस्तेमाल: कूलर के टैंक में साफ पानी भरने के बाद, उसमें 3 से 4 नींबू का रस निचोड़कर डाल दें. इसके साथ ही, नीम की कुछ पत्तियों को धोकर एक सूती कपड़े या पोटली में बांधकर पानी के टैंक में डाल दें. नींबू की वजह से कमरे में ताजी खुशबू आएगी और नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण पानी से बदबू नहीं आएगी.

Advertisement

कपूर और एसेंशियल ऑयल का कमाल

उमस भरे मौसम में कूलर की हवा को फ्रेश और खुशबूदार बनाने के लिए कपूर और एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. कपूर हवा को साफ करने का काम भी करता है.

कैसे करें इस्तेमाल: कपूर की चार से पांच टिक्कियों को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें. इस पाउडर को कूलर के पानी में डाल दें. इसके साथ ही, अपनी पसंद के किसी भी एसेंशियल ऑयल की 10-12 बूंदें पानी में टपका दें. 

जब कूलर चलेगा, तो कपूर और तेल की खुशबू पानी के साथ मिलकर पूरे कमरे को महका देगी और उमस से पैदा होने वाली भारी और गंदी हवा मिनटों में दूर हो जाएगी.

बंद कमरे में कूलर चलाते समय हमेशा याद रखें कि कमरे का कोई एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला जरूर हो. अगर क्रॉस-वेंटिलेशन नहीं होगा, तो कमरे में उमस बढ़ना लाजमी है, चाहे आप कोई भी ट्रिक अपना लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »