Besan For Glowing Skin: चेहरे पर आएगा कुदरती निखार! फेस पर इस तरीके से लगाएं बेसन, महंगे फेशियल जैसा ग्लो पाएं घर बैठे!

सर्दियों की ठंडी हवाओं से बेजान हुई त्वचा के लिए बेसन एक वरदान है. रसोई में मौजूद बेसन के साथ हल्दी, दही, नींबू या टमाटर मिलाकर आप घर पर ही नेचुरल ग्लो पा सकते हैं. महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें और अपनाएं ये 4 आसान घरेलू नुस्खे, जो स्किन को गहराई से साफ कर उसे चमकदार बनाएंगे.

Advertisement
बेसन खाने और ग्लोइंग दोनों के काम आता है.  (Photo- Getty Image) बेसन खाने और ग्लोइंग दोनों के काम आता है. (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

Besan For Glowing Skin: सर्दियां अपने आखिरी चरण में हैं और जाते-जाते भी ठंड हमारी स्किन पर अपना असर छोड़ ही जाती है. ठंडी हवाओं की वजह से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है, जो दूर से देखने में ही खराब लगती है. ऐसे में लोग बाजार से महंगी क्रीम लाकर लगाना शुरू कर देते हैं, लेकिन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना मुश्किल होता है. 

Advertisement

इसके लिए आपको अपनी रसोई का ही रुख करना पड़ेगा, क्योंकि भारतीय किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं, जो हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. चेहरे की खोई चमक लौटाने में रसोई में रखा बेसन बहुत मदद कर सकता है. बेसन को पुराने समय से ही दादी-नानी घरेलू उबटन के तौर पर इस्तेमाल करती आ रही हैं.

स्किन के लिए बेसन के फायदे

सबसे पहले यह जान लीजिए कि बेसन को चेहरे पर लगाने से क्या बदलाव होते हैं. बेसन त्वचा की गंदगी को साफ करने, फेस से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने और डेड स्किन निकालने में मदद करता है. बेसन को नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह स्किन को क्लियर, मुलायम और ग्लोइंग बना सकता है. इसके लिए आइए जानते हैं बेसन के 4 आसान और असरदार नुस्खे, जो आपको जल्दी ग्लोइंग स्किन पाने में काम आ सकते हैं. 

Advertisement

 बेसन और हल्दी फेस पैक

एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें, उसमें एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध या गुलाबजल मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दीजिए और फिर हल्के हाथ से रगड़ने के बाद साफ पानी से धो लें. 

इसे लगाने से फेस की डेड स्किन निकल जाएगी और दाग-धब्बे भी हल्के होने लगेंगे. स्किन को साफ करने के साथ-साथ चेहरे की रंगत निखारने में भी मदद करता है.

बेसन और दही का पैक

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप तो 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट बना लें. आप चाहें तो इसमें कुछ बूंदें शहद की भी डाल सकते हैं. इसको फेस पर लगाकर 15–20 मिनट बाद धो लें, यह पैक स्किन को मॉइश्चर देता है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है.

बेसन और नींबू का मास्क

ऑयली स्किन वालों के लिए यह नुस्खा फायदेमंद है, इसके लिए आपको सिर्फ 2 चम्मच बेसन में कुछ बूंदें नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाना है. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें. इससे चेहरे से अतिरिक्त तेल और टैनिंग कम होती है.

बेसन और टमाटर का पैक

टैनिंग या धूप से जली स्किन के लिए बेसन में टमाटर का रस मिलाकर लगाना काफी बढ़िया होता है. बेसन और टमाटर के रस को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. इससे त्वचा साफ और फ्रेश महसूस होती है और चेहरे की चमक भी लौटने में मदद मिलती है.

Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और अपने डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें. अगर त्वचा पर जलन या एलर्जी हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें, हफ्ते में 1 से 2 बार से ज्यादा इनका यूज न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement