सिर पर दिखने लगे हैं गंजेपन के पैच? अपनाए जा सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

एलोपेसिया एरीटा (Alopecia Areata) एक ऐसी स्थिति है जिसमें सिर या शरीर के अन्य हिस्सों से बाल पैच के रूप में झड़ने लगते हैं. यह एक ऑटोइम्यून समस्या है, लेकिन सही देखभाल और कुछ असरदार घरेलू नुस्खों की मदद से इसमें मदद मिल सकती है.

Advertisement
बाल उड़ने से जो पैच बनते हैं उसे एलोपेसिया एरीटा कहते हैं. (Photo: ITG) बाल उड़ने से जो पैच बनते हैं उसे एलोपेसिया एरीटा कहते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

खराब खानपान, गलत लाइफस्टाइल और बढ़ते स्ट्रेस का सबसे बुरा असर हमारे बालों पर दिख रहा है. सामान्य रूप से बाल झड़ना एक बात है लेकिन जब सिर पर अचानक गोल-गोल खाली पैच दिखने लगें तो उसे एलोपेसिया एरीटा (Alopecia Areata) का संकेत माना जा सकता है. यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपनी ही हेयर फॉलिकल्स पर हमला करने लगता है. इसका परमानेंट इलाज तो नहीं है लेकिन इसे प्रभावी ढंग से मैनेज किया जा सकता है. हालांकि कुछ आयुर्वेद और घरेलू ट्रीटमेंट भी इसमें मदद करने का दावा करते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह पर नीचे बताए हुए देसी नुस्खों को बालों की डेंसिटी वापिस लाने के लिए अपना सकते हैं.

Advertisement

प्याज का रस

बालों के दोबारा ग्रोथ के लिए प्याज के रस को सालों से सबसे पुराना और भरोसेमंद नुस्खा माना जाता है. प्याज में मौजूद हाई सल्फर कंटेंट स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें और प्रभावित जगह पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं. नियमित इस्तेमाल से कुछ ही हफ्तों में छोटे-छोटे बाल उगने शुरू हो सकते हैं.

लहसुन

प्याज की तरह लहसुन में भी सल्फर की भरपूर मात्रा होती है. यह न केवल संक्रमण को रोकता है, बल्कि कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है, जो बालों के उगने के लिए जरूरी है. लहसुन की कलियों को पीसकर उसमें थोड़ा सा नारियल तेल मिलाएं और उसे हल्का गर्म करके पैच वाली जगह पर मसाज करें. यह जड़ों को मजबूती देने में मदद करता है.

Advertisement

नारियल तेल और करी पत्ता

नारियल तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. जब इसमें करी पत्ता मिलाकर पकाया जाता है तो यह एक पावरफुल टॉनिक बन जाता है. करी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड बालों के झड़ने को कम करते हैं. इस मिश्रण से हफ्ते में 2 बार सिर की मालिश करने से स्कैल्प की ड्राईनेस खत्म होती है और नए बाल आने की संभावना बढ़ जाती है.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होते हैं जो स्कैल्प की मृत कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करते हैं. यह स्कैल्प के pH लेवल को भी संतुलित रखता है. शुद्ध एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं. यह बालों के रोम छिद्रों को खोलता है और सूजन को कम करता है जिससे एलोपेसिया के लक्षणों में सुधार होता है.

मेथी के दाने

मेथी के बीज निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जो बालों के पुनर्जन्म के लिए बहुत जरूरी हैं. मेथी दानों को रात भर भिगोकर रखें और सुबह उनका पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों के पैच पर मास्क की तरह लगाएं. यह बालों को घना बनाने और गंजेपन को दूर करने का एक प्रभावी प्राकृतिक तरीका है.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement