सब्जी में नहीं आ रहा स्वाद? मसाला भूनने का ये देसी तरीका बदल देगा टेस्ट, हर बार बनेगी होटल जैसी स्वादिष्ट

अगर आपकी सब्जी में स्वाद नहीं आता, तो वजह कम मसाले नहीं बल्कि उन्हें पकाने का गलत तरीका हो सकता है. जी हां, सब्जी में आप कितने मसाले डाल रहे हैं इसके साथ ही मसाला कैसे भूल रहे हैं ये भी जरूरी है. भूनने की आसान देसी टिप्स फॉलो करके आप घर की सब्जी को भी होटल जैसा स्वादिष्ट और खुशबूदार बना सकते हैं.

Advertisement
सब्जी को टेस्टी बनाने के लिए जितनी जरूरी मसालों की क्वांटिटी है उतना ही उसे पकाने का तरीका भी है. (Photo: ITG) सब्जी को टेस्टी बनाने के लिए जितनी जरूरी मसालों की क्वांटिटी है उतना ही उसे पकाने का तरीका भी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:49 AM IST

ज्यादातर लोग जब भी कोई सब्जी बनाते हैं तो सोचते हैं कि सब्जी का स्वाद सिर्फ मसालों पर ही निर्भर करता है. ऐसे में वो सब्जी में खूब सारे मसाले डाल देते हैं, लेकिन ये सही नहीं है. सब्जी का स्वाद खूब सारे मसाले डालने से नहीं, बल्कि असली जादू उसे पकाने के तरीके में छिपा होता है. थोड़े मसाले भी अगर सही तरह से भुन जाएं, तो कोई भी साधारण सी की सब्जी भी होटल जैसी टेस्टी लगने लगती है.

Advertisement

दरअसल, सिर्फ मसाले डाल देना ही काफी नहीं होता, उन्हें सही समय पर, सही तरीके से और सही आंच पर पकाना बहुत जरूरी होता है. कई बार लोग जल्दी में मसाले डाल तो देते हैं, लेकिन उन्हें ठीक से भूनते नहीं है या तेल सही तरह गर्म नहीं करते, जिसकी वजह से सब्जी का स्वाद फीका रह जाता है. अगर आप चाहते हैं कि घर की सब्जी में भी वही खुशबू और स्वाद आए जो होटल में मिलता है, तो बस कुछ छोटे-छोटे देसी टिप्स ध्यान में रखने होंगे. चलिए जानते हैं ऐसे ही आसान और देसी टिप्स, जो आपकी सब्जी को ज्यादा स्वादिष्ट और खुशबूदार बना देंगे.

1. सही तरीके से कड़ाही और तेल करें तैयार: सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखें और 1-2 मिनट तक अच्छे से गर्म होने दें. इसके बाद तेल डालें और उसे हल्का गरम होने दें. ध्यान रखें कि तेल अच्छे से गर्म हो जाए और कच्चा न रहे. अगर ये जरा भी कच्चा रहा तो सब्जी में अजीब सी खुशबू आ सकती है.

Advertisement

2. जीरे का तड़का बढ़ाएगा फ्लेवर: तेल गर्म होते ही उसमें जीरा डाल दें. सब्जी में जीरा डालने से उसका फ्लेवर बढ़ता है. ध्यान रखें कि जीरा डालने के बाद उसे हल्का चलाते रहें ताकि वो जले नहीं. जैसे ही जीरा चटकने लगे और खुशबू आने लगे, समझ लें कि आपने सही शुरुआत कर ली है.

3. प्याज भूनने का सही तरीका: अब इस जीरे में बारीक कटा प्याज डालें और उसे अच्छे से चलाते रहें. जब प्याज का पानी सूखने लगे, तो थोड़ा पानी डालकर फिर से भूनें. ऐसा 2-3 बार करने से प्याज अच्छी तरह गल जाती है और उसका स्वाद भी बढ़ जाता है. जब प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तो समझ लें कि प्याज तैयार है.

4. बिना प्याज के भी बनाएं टेस्टी मसाला: अगर आप लोग प्याज नहीं खाते हैं तो परेशान ना हों. आप जीरे में सीधे टमाटर डाल सकते हैं. इस टमाटर में थोड़ा नमक डाल दें, इससे वो जल्दी पकेंगे. जब टमाटर सॉफ्ट होकर पेस्ट जैसे लगने लगें, तब आगे बढ़ें. अगर टमाटर की प्यूरी डाली है तो 2-3 मिनट तक पकने दें.

5. अब है मसाले डालने का सही टाइम: अब टमाटर में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और नमक डालें. ध्यान रखें मसाले हमेशा प्याज-टमाटर के ऊपर ही डालें, खाली कड़ाही में नहीं. साथ में थोड़ा पानी डालकर चलाएं, इससे मसाले जलेंगे नहीं और अच्छे से पकेंगे. अगर आप सीधे कड़ाही में मसाले डालते हैं तो वो ज्यादा भुन सकते हैं और सब्जी में जलने जैसा स्वाद आ सकता है.

Advertisement

6. धीमी आंच पर करें असली कुकिंग: मसाले को धीमी आंच पर पकाएं और बीच-बीच में थोड़ा पानी डालते रहें. इससे मसाला धीरे-धीरे भुनता है और उसका स्वाद निखरकर आता है.

कैसे पहचानें मसाला तैयार है?
जब मसाले का पानी सूखने लगे और किनारों पर हल्का तेल दिखने लगे, तो समझ जाएं कि मसाला एकदम तैयार है. यही वो स्टेज है जहां से सब्जी का असली स्वाद शुरू होता है.

अब डालें अपनी पसंद की सब्जी
अब आप इस तैयार मसाले में अपनी पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते हैं. चाहे फिर वो आलू हो, मटर हो या कोई भी सब्जी. इसके बाद इसे पकाएं. यकीन मानिए, इस तरीके से बनी सब्जी हर बार उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement