Watermelon Pulao Recipe: तरबूज से बना दिया पुलाव! शेफ हरपाल सिंह की ये खट्टी-मीठी रेसिपी करें ट्राई

शेफ हरपाल सिंह सोखी ने तरबूज का पुलाव बनाने की विधि शेयर की है जो काफी यूनीक है. उनका ये पुलाव खट्टे-मीठे स्वाद वाला है जिसे कोई भी आसानी से घर पर बना सकता है.

Advertisement
शेफ हरपाल सिंह ने तरबूज पुलाव बनाने की विधि बताई है. (Photo: ITG) शेफ हरपाल सिंह ने तरबूज पुलाव बनाने की विधि बताई है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

Watermelon Pulao Recipe: गर्मियों के सीजन में तरबूज हर किसी की खास पसंद होता है. लोग तरबूज को फ्रिज में रखकर ठंडा करते हैं और फिर उसे अलग-अलग तरह से खाते हैं. जैसे तरबूज सलाद, तरबूज शेक या फिर तरबूज का जूस आदि. लेकिन क्या आपने कभी तरबूज पुलाव के बारे में सुना है? शायद नहीं सुना होगा लेकिन सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सोशल मीडिया पर अपनी इनोवेटिव तरबूज पुलाव की रेसिपी शेयर की है. सुनने में भले ही ये डिश अजीब लगे लेकिन काफी स्वादिष्ट है. इस डिश की खासियत यह है कि इसमें पानी की जगह तरबूज के फ्रेश जूस का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

शेफ हरपाल सिंह ने बताया कुकिंग फील्ड में इनोवेशन बहुत जरूरी है और यह पुलाव उसी का नतीजा है. इसमें तरबूज की मिठास के साथ मसालों का तीखापन और काले नमक का जादू एक अलग ही लेवल का जायका पैदा करता है. तो आइए ये पुलाव कैसे बनाएं, इस बारे में जान लीजिए.

तरबूज पुलाव के इंग्रेडिएंट

  • चावल: डेढ़ कप (पानी में भीगे हुए)
  • तरबूज का जूस
  • पनीर
  • घी
  • साबुत काली मिर्च
  • तेजपत्ता
  • दालचीनी
  • चक्रफूल
  • छोटी इलायची
  • कलौंजी
  • जीरा पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हल्दी पाउडर
  • चिली फ्लेक्स
  • कुटी हुई काली मिर्च
  • सफेद नमक
  • काला नमक
  • चीनी
  • काजू
  • पीकन नट्स या अखरोट
  • कद्दू या सूरजमुखी के बीज

कुकर में ऐसे तैयार होगा पुलाव

शेफ हरपाल सिंह ने बताया, तरबूज पुलाव को बनाने की शुरुआत तरबूज के ताजे पल्प से जूस निकालने के साथ होती है. शेफ ने बताया कि सबसे पहले तरबूज को काटकर उसका जूस निकालें और उसे अच्छे से छान लें ताकि बीज अलग हो जाएं. इसके बाद कुकर में घी गर्म करके उसमें काली मिर्च, तेजपत्ता, दालचीनी, चक्रफूल और छोटी इलायची का तड़का लगाएं. फिर उसमें कलौंजी डालें ताकि फ्लेवर आ सके.

Advertisement

रेसिपी को और रिच बनाने के लिए शेफ ने इसमें पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े और पसंदीदा नट्स जैसे पीकन नट्स और काजू का इस्तेमाल करें. मसालों में जीरा पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, चिली फ्लेक्स और क्रश्ड ब्लैक पेपर डालें. यह मसाले तरबूज की मिठास को बैलेंस करते हैं. इसके बाद इसमें भीगे हुए चावल और तरबूज का जूस डालें.

काला नमक है इस डिश का असली 'सीक्रेट'

शेफ हरपाल सिंह ने इस रेसिपी में काला नमक और थोड़ी सी चीनी भी डालें क्योंकि इससे टेस्ट और उभरकर सामने आता है. कुकर में तीन सीटी लगाने के बाद जब पुलाव बनकर तैयार होता है तो इसकी खुशबू और रंगत किसी को भी दीवाना बना सकती है. अंत में इसे कद्दू के बीजों से गार्निश करें और खाने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement