Veg Biryani Recipe: लंच में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी वेज बिरयानी, खुशबू ऐसी कि पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी

Veg Biryani Recipe: वेज बिरयानी खाने में बहुत टेस्टी होती है और यह हल्के लंच के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाना काफी आसान है और इसका स्वाद भी काफी लाजवाब होता है. आज इस खबर में हम आपको घर पर रेस्टोरेंट जैसी वेज बिरयानी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
लंच में कुछ खास खाने का है मन? ट्राई करें टेस्टी वेज बिरयानी, मिनटों में होगा तैयार (Photo- Adobe stock) लंच में कुछ खास खाने का है मन? ट्राई करें टेस्टी वेज बिरयानी, मिनटों में होगा तैयार (Photo- Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

Veg Biryani Recipe: बिरयानी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. आमतौर पर लोग बिरयानी को होटल या रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं लेकिन आप चाहे तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर वेज बिरयानी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. सब्जियों और मसालों से बनी यह बिरयानी न सिर्फ खाने में टेस्टी होती है, बल्कि यह हेल्दी भी मानी जाती है. अगर आप लंच या डिनर में कुछ खास और टेस्टी खाना चाहते हैं तो वेज बिरयानी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं वेज बिरयानी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप उबले हुए चावल
3 कप मिक्स वेजिटेबल (बारीक कटा हुआ)
1/4 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
1/4 लहसुन (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच नींबू का रस
1/2 हरा धनिया
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच बिरयानी मसाला
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)

ऐसे बनाएं वेज बिरयानी

  1. सबसे पहले आप सभी सब्जियों, लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें. 
  2. इसके बाद आप गैस पर कड़ाही रखें और इसमें थोड़ा तेल डालकर गर्म करें.
  3. तेल गर्म होने के बाद आप इसमें जीरा डालें. फिर इसमें प्याज, लहसुन डालकर कुछ मिनट तक गैस कम कर पकाएं. 
  4. अब आप इसमें कटी हुई सब्जियां डालें और कुछ देर तक फ्राई करें.
  5. इसके बाद आपको कड़ाही में धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला व अन्य सभी मसाले डाल दें. 
  6. कुछ देर के बाद आप इसमें से थोड़ा मिक्सचर निकालकर कटोरी में रख लें.
  7. अब इसमें उबले हुए थोड़े चावल डालें और ऊपर से कटोरी में रखा हुआ सब्जियों का मिक्सचर डाल दें. 
  8. फिर बचे हुए चावल डालें और इसे ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं.
  9. अब इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स करें, इसके बाद हरा धनिया डालें. 
  10. अब आपकी वेज बिरयानी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे आप चटनी या अचार के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement