Tandoori Roti without Tandoor: ब‍िना मैदा और बिना तंदूर के घर पर इस ट्र‍िक से बनाएं तंदूरी रोटी, मिलेगा ढाबे वाला स्वाद

Tandoori Roti without Tandoor: अगर आपको ढाबे जैसी तंदूरी रोटी खाना पसंद है तो अब इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप घर पर ही बिना तंदूर और ओवन के, सिर्फ एक कड़ाही की मदद से आसानी से टेस्टी तंदूरी रोटी बना सकते हैं.

Advertisement
कड़ाही को उल्टा करके बनाएं होटल स्टाइल तंदूरी रोटी (Photo-ITG) कड़ाही को उल्टा करके बनाएं होटल स्टाइल तंदूरी रोटी (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

Tandoori Roti without Tandoor: तंदूरी रोटी का नाम सुनते ही ढाबे और रेस्टोरेंट का स्वाद याद आ जाता है. बाहर खाने जाएं और तंदूरी रोटी ऑर्डर न करें, ऐसा बहुत कम ही होता है. इसकी हल्की कुरकुरी परत और स्मोकी फ्लेवर खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तंदूरी रोटी खाने के लिए हर बार आपको ढाबा जाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर भी बिना तंदूर या ओवन के, सिर्फ कड़ाही की मदद से गेहूं के आटे की ढाबे जैसी टेस्टी तंदूरी रोटी बना सकते हैं.

Advertisement

सही तरीके से बनाई गई ये रोटियां स्वाद में इतनी शानदार लगेंगी कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा. आइए जानते हैं कि घर पर बिना तंदूर के तंदूरी रोटी आसानी से कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

2 कप गेहूं का आटा  

3-4 चम्मच खट्टी दही

 ½ चम्मच बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर 

1 चम्मच चीनी 

1 चम्मच तेल (आटे को चिकना करने के लिए)

पानी आवश्यकतानुसार (आटा गूंथने के लिए)

घी या मक्खन स्वादानुसार (रोटियों पर लगाने के लिए)

हरा धनिया या कलौंजी (ऑप्शनल)

नमक स्वादानुसार

गेहूं के आटे से कड़ाही में तंदूरी रोटी कैसे बनाएं ?

  1. सबसे पहले गेहूं के आटे में खट्टी दही, बेकिंग सोडा, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें.

    Advertisement
  2. गूंथे हुए आटे पर 1 चम्मच तेल लगाकर उसे चिकना करें. फिर इसे गीले कपड़े से ढककर करीब 30 मिनट के लिए रख दें.

  3. अब आटे की लोई तोड़ें और बेलन की मदद से उसे थोड़ा मोटा और ओवल (अंडाकार) आकार में बेल लें. चाहें तो ऊपर से हरा धनिया या कलौंजी भी लगा सकते हैं.
  4. एक लोहे की कड़ाही को उल्टा करके गैस पर मीडियम से तेज गैस पर अच्छी तरह गर्म करें.
  5. बेली हुई रोटी के पीछे वाले हिस्से पर थोड़ा पानी लगाएं. अब पानी वाली तरफ को गर्म कड़ाही पर सावधानी से चिपका दें.
  6. जब रोटी की ऊपरी सतह पर बुलबुले दिखाई देने लगें, तब कड़ाही को उल्टा करके सीधे गैस की आंच पर चारों तरफ घुमाते हुए सेकें. रोटी पर ब्राउन स्पॉट आने तक इसे अच्छी तरह पकाएं.
  7. रोटी को चिमटे की मदद से कड़ाही से निकाल लें. ऊपर से घी या मक्खन लगाकर गरमागरम दाल या सब्जी के साथ परोसें., इस खबर का फोटो बनाए बिना कुछ लिखें
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement