Kerala Style Orotti Recipe: भारत विविधताओं का देश है और यह विविधता यहां के खान-पान में साफ देखने को मिलती है, खासकर रोटियों में. जैसे पंजाब में मक्के की रोटी मशहूर है तो महाराष्ट्र और गुजरात में भाकरी खाई जाती है. इसी तरह साउथ इंडिया में भी अलग-अलग तरह की रोटियां बनाई जाती हैं.
आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल की एक खास रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे ओरोटी (Orotti) कहा जाता है. इसे कुछ जगहों पर पोल रोटी भी कहते हैं. यह खासतौर पर केरल में नाश्ते के तौर पर खाई जाती है. यह रोटी चावल के आटे और नारियल से बनाई जाती है, जो खाने में हल्की और टेस्टी होती है. आज इस खबर में हम आपको ओरोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
ओरोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
2 कप चावल का आटा
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
आटा गूंथने के लिए पानी
तेल सेंकने के लिए
नमक स्वादानुसार
ओरोटी बनाते कैसे हैं?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क