How To Make Gol Roti: क्या आपकी रोटी भी नहीं बन पाती गोल? बस अपना लें ये 5 टिप्स, कभी नहीं बिगड़ेगा शेप

How To Make Gol Roti: भले ही रोटी बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है लेकिन इसे सॉफ्ट और गोल बनाना हर किसे के बस की बात नहीं होती. दरअसल, परफेक्ट रोटी बनाने के लिए प्रैक्टिस के साथ-साथ इसे बनाने का सही तरीका पता होना भी जरूरी है. ऐसे में आज हम आपको गोल और सॉफ्ट रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
गोल रोटी कैसे बनाएं? (Photo- Getty Image) गोल रोटी कैसे बनाएं? (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

How To Make Gol Roti: रोटी हमारे रोज के खाने का अहम हिस्सा है और लगभग हर भारतीय घर में यह रोज बनाई जाती है. इसके बावजूद कई लोग गोल और परफेक्ट रोटी नहीं बना पाते. कई बार लोग इतने परेशान हो जाते हैं कि रोटी बनाना ही छोड़ देते हैं. अगर आप भी काफी समय से कोशिश कर रहे हैं और हर बार रोटी सही शेप में नहीं बन पा रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. दरअसल, अच्छी और गोल रोटी बनाने के लिए सिर्फ आटा ही नहीं, बल्कि सही तरीका और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. आज हम आपको इस खबर में गोल और सॉफ्ट रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement

1.  आटा अच्छे से गूंथें
अगर आटा अच्छी तरह गूंथा होगा तो रोटी बेलना आसान होता है. रोटी बनाने के लिए आटा न ज्यादा सख्त होना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गिला. आटा अच्छी तरह गूंथकर उसे गीले कपड़े से ढककर थोड़ी देर के लिए रख दें. इससे रोटी बेलना आसान हो जाता है.

2. आटे की सही लोई लें
बहुत बड़ी लोई लेने से रोटी बेलना मुश्किल हो जाता है और रोटी का शेप भी बिगड़ सकता है. इसलिए हमेशा मीडियम साइज की लोई लें, जिससे रोटी आसानी से बेली जा सके.

3. बराबर दबाव डालें
रोटी को गोल बनाने के लिए बेलते समय हर तरफ एक जैसा दबाव डालना जरूरी है. इसके लिए सीधा और बराबर बेलन इस्तेमाल करें.

4. किनारों पर ध्यान दें
रोटी को गोल बनाने के लिए बीच में ज्यादा दबाव न डालें. बेलते समय हल्के हाथ से किनारों को गोल-गोल दबाएं. अगर बीच में ज्यादा दबाव दिया जाए तो रोटी का शेप बिगड़ जाता है और वह सही नहीं बन पाती.

Advertisement

5. हमेशा गर्म तवे पर रोटी सेकें
रोटी का शेप इस बात पर भी डिपेंड करता है कि आप उसे कैसे सेकते हैं. हमेशा रोटी को अच्छे से गरम तवे पर ही डालें. सेकते समय किनारों को हल्का-हल्का दबाएं, इससे रोटी अच्छी तरह फूलती है. रोटी को बीच-बीच में पलटते रहें ताकि वह नरम, गोल और अच्छे से सिक जाए.

तो अगली बार रोटी बनाने जाएं तो इन टिप्स को अपनाना न भूलें. इन टिप्स से आपकी रोटियां सॉफ्ट और गोल बनेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement