Roti Cutlet Recipe: बची हुईं रोटियों से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Roti Cutlet Recipe: कटलेट शाम के नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में से एक है. आज हम आपको बची हुई रोटियों से टेस्टी रोटी कटलेट बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद कम समय में आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है.

Advertisement
 बची हुई रोटी से घर पर तैयार करें ये हेल्दी और टेस्टी कटलेट, रेसिपी है आसान (Photo- ITG) बची हुई रोटी से घर पर तैयार करें ये हेल्दी और टेस्टी कटलेट, रेसिपी है आसान (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

Roti Cutlet Recipe: रोटी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है जो लगभग हर घर में रोज बनती है. लेकिन अक्सर खाना खाने के बाद कुछ रोटियां बच जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या करें.  ऐसे में बची हुई रोटियों को फेंकने के बजाय उनसे कई टेस्टी डिशें बनाई जा सकती हैं. इन्हीं में से एक है कटलेट जो बनाने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी होता है.

Advertisement

इसे घर में मौजूद सामानों से आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह शाम की चाय के साथ एक बेहतरीन स्नैक बन जाता है. आइए जानते हैं कि बासी रोटियों से कटलेट कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

4 रोटियां
1/4 कप गाजर कद्दूकस किया हुआ
1/4 कप चॉप किया प्याज
1/2 चम्मच क्रश किया हुआ अदरक
1/2 चम्मच क्रश की हुई हरी मिर्च
1 चम्मच कॉर्न फ्लॉर
2 चम्मच चॉप किया हुआ हरा धनिया
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 आलू उबला हुआ
नमक स्वादानुसार

रोटी कटलेट कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले 4 रोटियों को ग्राइंडर में डालकर थोड़ा दरदरा पीस लें.
  2. इसके बाद पिसी हुई रोटियों में गाजर, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और कॉर्न फ्लॉर जैसी सारी सामग्री मिला दें. 
  3. अंत में उबला और मैश किया हुआ आलू डालें. इस कटलेट में आलू डालने से इसकी बाइंडिंग अच्छी तरह से हो जाती है लेकिन ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा न हो, वरना स्वाद वैसा नहीं आएगा जैसा आना चाहिए.
  4. अब इस मिश्रण से अपने मनपसंद आकार के कटलेट बना लें.
  5. इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गरम करें और कटलेट को उसमें डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें.
  6. जब कटलेट दोनों तरफ से सुनहरे हो जाएं तो इन्हें प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement