Rajasthani Panchmela Dal Recipe: रोटी-चावल के साथ खाएं राजस्थान की पंचमेल दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

Rajasthani Panchmela Dal Recipe: आपने कई तरह की दालें खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी राजस्थान की फेमस पंचमेल दाल ट्राई की है? अगर नहीं तो आज इस खबर में हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे जिससे की आप इसे आसानी से घर पर बना सकेंगे.

Advertisement
5 दालों के मिश्रण से तैयार करें सेहतमंद पंचमेल दाल, ढाबा स्टाइल तड़के के साथ बढ़ाएं खाने का जायका (Photo- ITG) 5 दालों के मिश्रण से तैयार करें सेहतमंद पंचमेल दाल, ढाबा स्टाइल तड़के के साथ बढ़ाएं खाने का जायका (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

Rajasthani Panchmela Dal Recipe: पंचमेल दाल राजस्थान की एक पारंपरिक डिश है जो स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन होती है. पंचमेल का मतलब होता है पांच तरह की दालों का मिश्रण जो अरहर, मूंग, चना, उड़द और मसूर दाल को एक साथ मिलाकर पकाया जाता है . यह दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और हेल्दी डाइट के लिए बेहतर ऑप्शन है.

Advertisement

देसी घी और मसालों का तड़का इसे खास राजस्थानी स्वाद देता है. यह चावल, रोटी, बाटी या पराठे के साथ बहुत टेस्टी लगती है. आज हम आपको पंचमेल दाल बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो आपके खाने के स्वाद को काफी गुणा बढ़ा देगा. 

पंचमेल दाल बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 चम्मच अरहर दाल
2 चम्मच मूंग दाल
2 चम्मच चना दाल
2 चम्मच उड़द दाल
2 चम्मच मसूर दाल
1 बारीक कटा प्याज
2 कटे टमाटर
2 हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
2 चम्मच घी
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा हरा धनिया

पंचमेल दाल बनाते कैसे है?

  1. इस दाल को बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को अच्छी तरह धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  2. अब दालों को कुकर में डालें, उसमें पानी, हल्दी और नमक डालकर 3–4 सीटी आने तक पकाएं. 
  3. जब कुकर खुल जाएं तो इसे हल्का मैश कर लें.
  4. अब एक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा डालें, फिर हींग और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  5. इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला अच्छी तरह पक न जाए और तेल अलग दिखने लगे.
  6. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं और पकी हुई दाल डाल दें. कुछ मिनट तक उबालें और जरूरत के अनुसार नमक और पानी डालें.
  7. अंत में हरा धनिया डालकर सजाएं. अब आपका टेस्टी और हेल्दी पंचमेल दाल तैयार है.
  8. इसे गरम-गरम चावल, जीरा राइस, रोटी, बाटी या पराठे के साथ परोसें. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • तड़के के लिए घी का इस्तेमाल करें, इससे असली स्वाद आता है.
  • दालों को भिगोना जरूरी है, इससे वे जल्दी और अच्छी तरह पकती हैं.
  • मसालों की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार रखें.
  • दाल को हल्का मैश करने से यह क्रीमी बनती है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement