Ragi Chips Recipe: अक्सर शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन करता है. ऐसे में सबसे पहले ध्यान चिप्स पर ही जाता है. लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर चिप्स न केवल तेल में तले हुए होते हैं, बल्कि उनमें नमक और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा भी अधिक होती है. लेकिन आप चाहें तो घर पर थोड़ी-सी मेहनत करके रागी के आटे से हेल्दी और टेस्टी चिप्स बना सकते हैं.
रागी न केवल फाइबर और कैल्शियम से भरपूर है, बल्कि इसे घर पर बेक करके आप एक गिल्ट-फ्री स्नैक तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर रागी के आटे से चिप्स कैसे बनाए जाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप रागी का आटा
1½ कप गेहूं का आटा
2 चम्मच तेल
1 चम्मच नमक
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच दही
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क