Missi Roti Recipe : ढाबे जैसा स्वाद अब घर पर! बिना तंदूर के तवे पर बनाएं पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी, बनाना है बेहद आसान

Punjabi Missi Roti Recipe: आज हम आपको बेसन और गेहूं के आटे से बनने वाली पंजाबी मिस्सी रोटी की आसान रेसिपी बताएंगे जिसे आप लंच या डिनर में घर पर आसानी से बनाकर खा सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आपको बार-बार बनाने का मन करेगा.

Advertisement
 साधारण तवे पर बनाएं बाजार जैसी सोंधी मिस्सी रोटी, बनाना है आसान और खाने में है लाजवाब (Photo- Getty Image) साधारण तवे पर बनाएं बाजार जैसी सोंधी मिस्सी रोटी, बनाना है आसान और खाने में है लाजवाब (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

Punjabi Missi Roti Recipe: पंजाबी स्टाइल मिस्सी रोटी पूरी दुनिया में अपने खास स्वाद के लिए जानी जाती है. इसे खासतौर शादियों और पार्टियों में परोसा जाता है. बेसन और गेहूं  के आटे से बनी मिस्सी रोटी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. अक्सर लोगों को लगता है कि ढाबे जैसी कुरकुरी और सोंधी मिस्सी रोटी घर पर बनाना मुश्किल होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. बिना तंदूर के भी आप इसे घर पर आसानी से तवे पर बना सकते हैं.

Advertisement

अगर आप लंच या डिनर में कुछ खास और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मिस्सी रोटी जरूर ट्राई करें. आज इस खबर में हम आपको घर पर ही गरमा-गरम पंजाबी मिस्सी रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. आइए जानते हैं कि मिस्सी रोटी बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है.

मिस्सी रोटी बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए

1/2 कप बेसन
1 कप गेंहू का आटा
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2  छोटा चम्मच हल्दी
1/2  छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
2 छोटा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार 
धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ

मिस्सी रोटी बनाएं कैसे

  1. सबसे पहले एक बर्तन में डेढ़ कप बेसन और एक कप गेहूं का आटा लें.
  2. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, नमक, हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, कसूरी मेथी और  तेल  डालें. 
  3. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें
  4. इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथ लें. आटे को 5 से 10 मिनट के लिए ढककर साइड में रख दें.
  5. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें रोटी की तरह बेल लें.
  6. रोटी की एक तरफ हल्का पानी लगाएं और उसी तरफ से गरम तवे पर डालें. 
  7. जब रोटी हल्की-सी फूलने लगे तो तवे को पकड़कर रोटी को सीधा गैस पर सेक लें.
  8. जब रोटी अच्छी तरह सिक जाए तो चाकू या पलटे की मदद से इसे हटाएं.
  9. अब आपकी मिस्सी रोटी तैयार है. ऊपर से मक्खन लगाएं और इसे दाल मखनी, मटर पनीर या गोभी-आलू की सब्जी के साथ गरमागरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement