Handvo Chilla Recipe: चीला सुबह के नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाश्तों में से एक है. आपने अब तक कई तरह के चीले खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी हांडवो चीला ट्राई किया है. दाल, चावल और बहुत सारी सब्जियों से बना यह चीला खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी नातिन के लिए यह चीला बनाया था, जिसकी आसान रेसिपी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की.
आपको बता दें कि हांडवो एक मशहूर गुजराती डिश है, जिसे आमतौर पर चावल और दाल से बनाकर केक की तरह बेक किया जाता है. इसमें सब्जियां भी डाली जाती हैं, जिससे यह काफी पौष्टिक और पेट भरने वाला होता है. तो आइए जानते हैं नीना गुप्ता के स्टाइल में हांडवो चीला बनाने का आसान तरीका, जिसे आप सुबह के नाश्ते में मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
चावल
मसूर दाल
उड़द दाल
पीली मूंग दाल
लौकी
गाजर
शिमला मिर्च
हरी मिर्च
प्याज
हरा धनिया
दही
हांडवो चीला के फायदे
हांडवो चीला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें दाल, चावल और सब्जियों का बेहतर मिश्रण होता है. यह प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है. दही और सब्जियों की वजह से यह पचने में भी आसान होता है, इसलिए यह नाश्ते के लिए एक हेल्दी और बैलेंस ऑप्शन माना जाता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क