Multi Millet Masala Khichdi Recipe: चावल की जगह मिलेट्स से बनाएं मसाला खिचड़ी, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Multi Millet Masala Khichdi Recipe: अगर आप रोज के खाने में कुछ हेल्दी और टेस्टी शामिल करना चाहते हैं तो मिलेट्स मसाला खिचड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है.

Advertisement
नाश्ते में बनाएं टेस्टी मिलेट्स मसाला खिचड़ी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद (Photo- ITG) नाश्ते में बनाएं टेस्टी मिलेट्स मसाला खिचड़ी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

Multi Millet Masala Khichdi Recipe: मिलेट्स (मोटे अनाज) सबसे हेल्दी अनाजों में से एक माने जाते हैं. इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो हेल्दी और फिट रहने में मदद करते हैं. आज हम आपको मल्टी मिलेट मसाला खिचड़ी बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो 4 तरह के मिलेट्स से बनती है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं कि मिलेट्स खिचड़ी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

¼ कप फॉक्सटेल मिलेट
¼ कप बाजरा
¼ कप ज्वार
¼ कप सांवा (बार्नयार्ड मिलेट)
¼ कप मूंग दाल
¼ कप मसूर दाल
½ कप अरहर दाल
½ छोटा चम्मच हल्दी
नमक स्वादानुसार
7 कप पानी

तड़के के लिए

3 बड़े चम्मच घी
2 सूखी लाल मिर्च
½ छोटा चम्मच हींग
2 छोटे चम्मच राई
2 छोटे चम्मच जीरा
थोड़ा सा करी पत्ता
½ कप प्याज (कटा हुआ)
2 छोटे चम्मच अदरक (कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच लहसुन (कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (कटी हुई)
½ छोटा चम्मच हल्दी
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
1 कप टमाटर (कटा हुआ)
जरूरत अनुसार पानी
एक चुटकी कसूरी मेथी
आधा नींबू
थोड़ा सा हरा धनिया

मिलेट्स मसाला खिचड़ी बनाते कैसे है?

  1. सबसे पहले सभी मिलेट्स (फॉक्सटेल, बाजरा, ज्वार और सांवा) को अच्छे से धो लें. फिर इन्हें कुकर में डालकर पानी डालें.
  2. अब इसमें मूंग दाल, मसूर दाल और अरहर दाल डालें. साथ में हल्दी और नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और अच्छी तरह पका लें.
  3. अब एक पैन में घी गरम करें. इसमें सूखी लाल मिर्च, हींग, राई, जीरा और करी पत्ता डालें. फिर प्याज और अदरक डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  4. इसके बाद लहसुन, हरी मिर्च, हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें. अब इसमें टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला अच्छी तरह नरम न हो जाए.
  5. जब तड़का तैयार हो जाए, तो इसे बनी हुई खिचड़ी में डालकर अच्छे से मिला लें. ऊपर से हरा धनिया डालें और चाहें तो थोड़ा नींबू निचोड़ लें.
  6. गरमागरम हेल्दी मिलेट खिचड़ी तैयार है, जिसे आप आराम से खा सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement