Moringa Dal Recipe: अगर आप रोज की दाल को कुछ अलग, हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मोरिंगा (सहजन के पत्तों) वाली दाल जरूर ट्राई करें. हल्के मसालों और तड़के के साथ बनी यह दाल रोटी या चावल के साथ खाने में टेस्टी लगती है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. मोरिंगा के हरे पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. जब इसे फाइबर से भरपूर दाल के साथ मिलाया जाता है तो यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा और बैलेंस खाना बन जाता है. आज इस खबर में हम आपको मोरिंग दाल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
इंग्रेडिएंट्स (2–3 लोगों के लिए)
½ कप पीली मूंग दाल
1 कप ताजी सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां (धोकर कटी हुई)
2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच कटा टमाटर
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
½ चम्मच जीरा
2 लहसुन की कलियां
1 चम्मच तेल या घी
नमक स्वादानुसार
2 कप पानी
मोरिंगा दाल बनाते कैसे है?
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क