Masoor Dal Vada Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमागरम और क्रिस्पी मिल जाए तो दिन भर की थकान मिट जाती है. लेकिन कई बार ये सोचकर कि घर पर नाश्ता बनाने में ज्यादा समय लगेगा, लोग बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं. लेकिन आप भी रोजाना के समोसा-कचौड़ी से बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मसूर दाल से बना वड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह न सिर्फ बनाने में आसान हैं, बल्कि इनका क्रिस्पी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको खूब पसंद आता है.
दक्षिण भारतीय स्टाइल में बने ये वड़े खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से मसूर दाल वड़ा कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (4 लोगों के लिए)
1 कप मसूर दाल
2 हरी मिर्च
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 प्याज (पतला कटा हुआ)
4 छोटा चम्मच सरसों का तेल
4 लहसुन की कलियां
1 इंच अदरक
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 छोटा चम्मच हरा धनिया
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क