Lauki raita Recipe: गर्मियों में खाने के साथ रायता हो तो मजा दोगुना हो जाता है. लेकिन अगर आप रोज-रोज खीरा-बूंदी का रायता खाकर बोर हो जाते हैं, तो इस गर्मी आप इस खास रायते को बना सकते हैं जो खाने में भी अच्छा होता है, इसके साथ ही गर्मी में यह शरीर में पानी की कमी भी दूर करने में मदद करता है. गर्मी में जल्दी खाना डाइजेस्ट नहीं होता है और इस वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर ही लोगों को अपनी चपेट में ले लेती हैं.
ऐसे में आप इस गर्मी लौकी का रायता ट्राई कर सकते हैं. लौकी भले ही कई लोगों की पसंदीदा सब्जी न हो, लेकिन जब इसे टेस्टी रायते में बदला जाता है, तो इसका टेस्ट इतना लाजवाब हो जाता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाता है. सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपके घरवालों को भी लौकी की सब्जी अच्छी नहीं लगती है तो आप उनको इसका रायता बनाकर खिला सकते हैं, जो समर सीजन में बहुत हेल्दी होता है.
लौकी गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है. इसलिए लौकी शरीर को ठंडक देती है और डिहाइड्रेशन से बचाती है. साथ ही यह डाइजेशन को बेहतर बनाती है और हल्की होने के कारण आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है. ऐसे में इसका रायता आपके खाने को न सिर्फ टेस्टी बल्कि हेल्दी भी बना देता है.
लौकी का रायता ठंडा-ठंडा परोसने में सबसे ज्यादा लाजवाब लगता है. इसे आप दाल-चावल, पराठे या पुलाव के साथ सर्व कर सकते हैं. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि गर्मी में शरीर को ठंडक भी देता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क