Karela Paratha Recipe: करेले का नाम सुनते ही बच्चे प्लेट छोड़कर भागने लगते हैं और बड़े नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सब्जी को आप कड़वाहट वाला विलेन समझते हैं, वो आपकी खाने का सुपरस्टार भी बन सकता है? अब थोड़ी देर करेला भूलकर ये सोचिए कि पराठा खाना तो सबको पसंद होती है. आलू-प्याज से लेकर गोभी और पनीर तक का पराठा लोग बड़े चाव से खाते हैं. ऐसे में मशहूर शेफ रणवीर बरार ने करेले को ऐसा ही जायकेदार मेकओवर दिया है. शेफ रणवीर ने करेला पराठा बनाना सिखाया है, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट है. इस डिश में कड़वाहट का नामो-निशान नहीं है.
अगर आप भी हेल्दी लाइफस्टाइल चाहते हैं मगर स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते, तो शेफ रणवीर बरार का ये 'सीक्रेट ट्विस्ट' आपके नाश्ते का अंदाज हमेशा के लिए बदल देगा. अब घर में जब भी करेला आएगा, तो लोग मुंह नहीं बनाएंगे, बल्कि हाथ धोकर पीछे पड़ जाएंगे.
इंग्रेडिएंट्स:
ऐसे तैयार करें करेला की फिलिंग
1. करेले की फिलिंग बनाने के लिए सबसे करेले को काटकर उसमें नमक लगाकर रख दें. कुछ देर बाद नमक लगे कटे करेले को अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी और कड़वाहट निकल जाए.
2. अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. फिर हरी मिर्च, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और कद्दूकस किया नारियल डालकर गोल्डन होने तक भूनें.
3. इसके बाद नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें. अब इसमें निचोड़ा हुआ करेला डालकर अच्छे से पकाएं. अगर आप चाहें तो थोड़ा मैश किया आलू भी डाल सकते हैं. इससे करेला की स्टफिंग बाइंड हो जाती है.
पराठा बनाने का आसान तरीका
1. पराठा बनाने के लिए आटे में नमक, घी और पानी मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. इसके बाद इसे 10-15 रेस्ट करने के लिए रख दें और छोटी-छोटी लोइयां बनाकर दो पतली रोटियां बेल लें.
2. अब एक रोटी पर करेला की फिलिंग रखें, दूसरी रोटी से कवर करें और हल्का बेल लें.
3. इसके बाद हल्का-हल्का ऑलिव ऑयल या घी लगाकर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
4. आपका करेले का पराठा तैयार है. आप इसे हरी चटनी के साथ, चाय के साथ या फिर किसी भी सब्जी के साथ बहुत ही मजे से खा सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क