Kachche Aam ka Raita Recipe: आपने कच्चे आम का अचार और चटनी तो खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी कच्चे आम का टैंगी रायता ट्राई किया है. अगर नहीं, तो आज हम आपको इससे बनने वाले टेस्टी रायते की आसान रेसिपी बताएंगे. कच्चे आम और दही से बना यह रायता खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. कच्चा आम विटामिन C से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, वहीं दही डाइजेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को ठंडक देता है.
इस रायते का स्वाद सादे दाल-चावल और पराठे के साथ और भी बढ़ जाता है. सबसे खास बात यह है कि इसे बेहद कम समय में भी आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि कच्चे आम से रायता कैसे बनाया जा सकता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (4 लोगों के लिए)
1 कच्चा आम
1.5 कप दही
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच राई
8-10 करी पत्ते
1 चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क