Atta Uttapam Recipe: गर्मियों में नाश्ते के लिए बेस्ट है शेफ कुणाल कपूर का हल्का-फुल्का आटा उत्तपम, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Atta Uttapam Recipe: गर्मियों में पोहा-उपमा से हटकर कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप मशहूर शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल आटा उत्तपम रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. बिना सूजी और चावल के गेहूं के आटे से बना ये उत्तपम स्वाद और सेहत दोनों में लाजवाब है.

Advertisement
इस उत्तपम को बनाने के लिए सूजी या चावल का नहीं बल्कि गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG) इस उत्तपम को बनाने के लिए सूजी या चावल का नहीं बल्कि गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

Atta Uttapam Recipe: गर्मियों में भारी खाना खाने का किसी का भी मन नहीं करता है. ऐसे वक्त में कुछ ऐसा चाहिए होता है, जो बिना झंझट बन भी जाए और खाने में भी बहुत हल्का हो. तब लोगों को पोहा और उपमा जैसी चीजें याद आती है. ये डिशेज कम मेहनत में बन जाती हैं और खाने में भी बहुत टेस्टी होती हैं कि इन्हें बार-बार खाने का मन करता है. लेकिन कभी-कभी लोग रोज-रोज पोहा और उपमा खाकर भी बोर हो जाते हैं, अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और गर्मियों में कुछ हल्का, हेल्दी और स्वाद से भरपूर ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की ये आटा उत्तपम रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.

Advertisement

इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसमें सूजी या चावल नहीं, बल्कि गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया गया है. ऊपर से क्रिस्पी सब्जियां और मसालेदार तड़का इसका स्वाद कई गुना बढ़ा देते हैं. यही वजह है कि इसे दिन में कभी भी खा सकते हैं और कभी बोर नहीं होते.

आटा उत्तपम बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स:

बैटर के लिए

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 3 बड़े चम्मच दही
  • ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 कप पानी
  • थोड़ा सा तेल


तड़के के लिए

  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • ½ छोटा चम्मच हींग
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 टहनी करी पत्ता
  • 2 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • ¾ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

टॉपिंग के लिए

  • बारीक कटी प्याज
  • बारीक कटा टमाटर
  • बारीक कटा हरा धनिया

ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट आटा उत्तपम

1. एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, नमक, दही और बेकिंग सोडा डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छे से फेंट लें ताकि स्मूद बैटर तैयार हो जाए और उसमें गुठलियां न रहें. जब पेस्ट एकदम स्मूद हो जाए, तब इसे कुछ मिनट के लिए रेस्ट पर रख दें.

Advertisement

2. एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें हींग, राई और जीरा डालें. जब ये चटकने लगे तो इसमें करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ सेकंड भून लें.

3. इसके बाद तैयार तड़के को बैटर में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

4. जब बैटर पूरी तरह से तैयार हो जाए उसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. एक कलछी बैटर डालकर हल्के हाथ से फैलाएं. ऊपर से प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें.

5. इस आटा उत्तपम को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेकें.

6. आपका गरमा-गरम आटा उत्तपम तैयार है. इसे नारियल चटनी, हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें. चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन या शाम के हेल्दी स्नैक के तौर पर भी बना सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement