Summer Special Cooling Tea: गर्मियों में जब धूप आग बरसाने लगती है, तब ज्यादातर लोग ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स, आइसक्रीम या ठंडक देने वाले फलों की तरफ भागते हैं. लेकिन बहुत से लोग ऐसा भी हैं, जिनकी सुबह बिना चाय की चुस्की के शुरू ही नहीं होती. चाहे मौसम कितना भी गर्म क्यों न हो, चाय लवर्स का दिल रोजाना चाय पर ही आकर रुकता है. हालांकि, तेज गर्मी में कई बार गर्म-गर्म चाय पीने के बाद शरीर और ज्यादा गर्म महसूस होने लगता है, पसीना बढ़ जाता है और मन भी बेचैन सा लगने लगता है. यही वजह है कि कुछ लोग चाहकर भी गर्मियों में अपनी पसंदीदा चाय से दूरी बनाने लगते हैं.
लेकिन सोचिए, अगर आपको ऐसी चाय मिल जाए जो स्वाद में भी कमाल हो और शरीर को अंदर से ठंडक भी पहुंचाए, तो बात ही अलग हो जाए. आज हम चाय की एक खास रेसिपी बताने वाले हैं, जिसमें एक अनोखा ट्विस्ट है. इस ट्विस्ट के साथ आप दूध वाली कड़क चाय को एक फ्रेश और कूलिंग फ्लेवर में दे सकते हैं, जिसे पीने के बाद आपको गर्मी नहीं लगेगी. इसे बनाने में तीन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो न सिर्फ चाय का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि गर्मी में शरीर को फ्रेश महसूस कराने में भी मदद करती हैं.
चाय में डालें ये 3 चीजें, मिलेगा कूलिंग इफेक्ट
गर्मियों में चाय बनाते वक्त आप उसमें रसोई में रखी 3 ऐसी चीजें डाल सकते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद करती हैं. यही इस चाय को गर्मियों के लिए परफेक्ट और कूलिंग सेंसेशन देने वाली बनाती हैं. ये तीन चीजें हैं:
1. पुदीना: पुदीने की खुशबू और उसका ठंडा असर गर्मी में तुरंत राहत देता है. ये चाय को फ्रेश फ्लेवर भी देता है.
2. सौंफ: सौंफ की तासीर ठंडी होती है और ये शरीर को ठंडा रखने के लिए जानी जाती है. गर्मियों में इसका सेवन पेट को भी आराम पहुंचाता है.
3. छोटी इलायची: इलायची चाय की खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ उसे हल्का और रिफ्रेशिंग बनाती है.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले एक पैन में जरूरत के अनुसार पानी और दूध डालकर गर्म करें.
2. जब पानी और दूध हल्का उबलने लगे, तब इसमें स्वादानुसार चीनी और चाय पत्ती डाल दें.
3. अगर आप ज्यादा गाढ़ा रंग और बेहतर स्वाद चाहते हैं, तो पहले सिर्फ पानी में चाय पत्ती उबाल सकते हैं और बाद में दूध मिला सकते हैं.
4. अब इसमें 1 छोटा चम्मच सौंफ, 6-7 पुदीने की ताजी पत्तियां और कुटी हुई इलायची डाल दें.
5. चाय को 2-3 मिनट तक अच्छे से पकने दें, ताकि सभी चीजों का फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाए.
6. आखिर में चाय को छानकर कप में निकालें और गर्मागर्म सर्व करें. पुदीना और सौंफ की खुशबू वाली यह कूल टी गर्मियों में आपको फ्रेश और रिलैक्स महसूस करा सकती है.
क्यों खास है ये चाय?
इस चाय की सबसे खास बात इसका फ्रेश और कूल फ्लेवर है. पुदीना, सौंफ और इलायची इन तीनों चीजों का मिश्रण चाय को ऐसा स्वाद देता है, जिससे गर्मी में भी शरीर हल्का और फ्रेश महसूस करता है. इसकी खुशबू भी दिमाग को रिलैक्स करने का काम करती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क