लाख कोशिशों के बाद भी बनती है आड़ी-टेढ़ी रोटी? ये आसान ट्रिक अपनाएं, मिनटों में बनेंगी गोल रोटियां

बहुत से लोग हैं जिनकी रोटी गोल बनने की बजाय अजीब सी शेप की बनती है. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं तो कुछ आसान किचन टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. सही तरीके से आटा गूंथने, लोई बनाने और बेलने की छोटी-छोटी ट्रिक्स अपनाकर आप घर पर ही परफेक्ट गोल और फूली-फूली रोटियां बना सकते हैं.

Advertisement
गोल रोटी बनाने के लिए आटा न ज्यादा मुलायम होना चाहिए और न ही ज्यादा सख्त. (Photo: ITG) गोल रोटी बनाने के लिए आटा न ज्यादा मुलायम होना चाहिए और न ही ज्यादा सख्त. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

आपकी मम्मी या दीदी रोज गोल-गोल रोटी बनाती हैं, जिसे खाना आपको बहुत पसंद होता है. लेकिन अगर किसी भी दिन अगर रोटी गोल की जगह थोड़ी टेढ़ी बन जाए तो आप नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं. ऐसा होता है? अगर हां और आप समझते हैं कि गोल रोटी बनाना बहुत आसान है तो आप गलत हैं. रोटी बनाना देखने में भले ही आसान लगे, लेकिन गोल और मुलायम रोटी बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. कई बार रोटी बेलते-बेलते उसकी शेप गोल होने की बजाय भारत या फिर किसी भी देश के नक्शे जैसी बन जाती है और फिर मजाक भी बन जाता है.

Advertisement

यूं तो ये सबको पता होता है कि रोटी की शेप चाहे कैसी भी हो खाने के बाद वो मायने नहीं रखती, लेकिन जब वो थाली में परोसी जाती है तो गोल रोटी ही सबसे अच्छी लगती है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनकी रोटी बिल्कुल गोल और फूली-फूली बने. अगर आपकी रोटी भी गोल नहीं बनती, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस काम को आसान बना सकते हैं.

आटा गूंथते समय इस बात का रखें ध्यान: अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोटी हमेशा अच्छी बने है तो सबसे पहले आटा सही तरह से गूंथना जरूरी है. आटा न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत सख्त. सही कंसिस्टेंसी का आटा ही रोटी को अच्छी शेप देता है.

आटा गूंथने में क्या मिलाएं: आटे को गूंथने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और थोड़ा सा दूध या थोड़ा घी मिलाएं. इससे आटा ज्यादा मुलायम बनता है. आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत इस्तेमाल करने के बजाय 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटे को रेस्ट करने का पूरा टाइम मिलता है और रोटी की शेप गोल आती है. 

Advertisement

गोल रोटी बनाने की आसान ट्रिक: सबसे पहले आटे की छोटी-सी लोई बनाकर उसे हाथ से गोल कर लें. अब उस पर थोड़ा सूखा आटा लगाकर हल्का चपटा करें. इसके बाद बेलन से हल्के हाथों से बेलते हुए लोई को धीरे-धीरे घुमाते रहें. अगर आप बेलन को हल्के हाथ से एंटी-क्लॉकवाइज घुमाते हुए बेलेंगे तो रोटी अपने आप गोल फैलने लगेगी. बीच-बीच में रोटी को पलटते रहें.

फूली और मुलायम रोटी ऐसे बनती है: रोटी बेलते समय उसे बहुत ज्यादा पतला करने से और उस पर ज्यादा सूखा आटा लगाने से बचें. तवे पर रखते समय पहले एक साइड हल्की सेंकें, फिर दूसरी साइड अच्छे से पकाएं. इसके बाद पहले वाली साइड को तेज आंच पर रखते हुए कपड़े या चिमटे से हल्का दबाएं. ऐसा करने से रोटी अच्छी तरह फूल जाती है और सॉफ्ट भी रहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement