How To Make Butter At Home Easily: दही में मिलाएं ये एक चीज, मिनटों में तैरकर ऊपर आ जाएगा ढेर सारा सफेद मक्खन

How To Make Butter At Home Easily: बाजार के मिलावटी और प्रिजर्वेटिव्स वाले बटर से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आप आसानी से घर पर रखी दही से मक्खन निकाल सकते हैं. खास बात ये है कि इस ट्रिक की मदद से आपको मक्खन को ज्यादा मथने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement
बर्फ वाला पानी डालने से मक्खन आसानी से इक्ट्ठा हो जाता है. (Photo: ITG) बर्फ वाला पानी डालने से मक्खन आसानी से इक्ट्ठा हो जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:52 AM IST

How To Make Butter At Home Easily:  बाजार में हर चीज उप्लब्ध है, लेकिन सभी को लंबे समय तर फ्रेश रखने के लिए उनमें प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं. इन्हीं में से एक मक्खन भी है. बाजार में मिलने वाले मक्खन में प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफिशियल कलर होने का डर रहता है. ऐसे में कई लोग घर का ताजा और शुद्ध सफेद मक्खन खाना पसंद करते हैं. लोगों को ये मक्खन खाना तो पसंद होता है, लेकिन इसे निकालना बहुत झंझटभरा काम लगता है. क्योंकि इसमें मेहनत बहुत ज्यादा लगती है और साथ ही कई परेशानियां भी आती हैं. कभी मक्खन ठीक से अलग नहीं होता, तो कभी उसका स्वाद और रंग बाजार जैसा नहीं आता.

Advertisement

अगर आपको भी मक्खन निकालने में दिक्कत होती है, तो ये खबर आपके बहुत काम आने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से दही से मक्खन जल्दी और आसानी से निकल जाता है. खास बात ये है कि इसके लिए घंटों मथने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

सही दही चुनना सबसे जरूरी: अगर अच्छी मात्रा में और आसानी से मक्खन निकालना चाहते हैं, तो दही सही होना बहुत जरूरी है. मक्खन निकलाने के लिए थोड़ा खट्टा और गाढ़ा दही सबसे बढ़िया रहता है. इससे मक्खन जल्दी अलग होता है और मात्रा भी ज्यादा मिलती है. ध्यान रखें कि दही ठंडा होना चाहिए. फ्रिज में रखा हुआ दही इस्तेमाल करें, ताकि मक्खन ढीला न पड़े.

मथना करें शुरू: दही को फ्रिज से निकालकर रखें. फिर एक बड़े बाउल में 2 से 3 कप दही डालें. अब हैंड विस्क, ब्लेंडर या बड़े चम्मच की मदद से इसे एक ही डायरेक्शन में लगातार फेंटें. कुछ मिनट बाद दही हल्की होने लगेगी और आपको उसमें बदलाव दिखने लगेगा. यही वो समय होता है जब मक्खन बनने का प्रोसेस शुरू हो जाता है.

Advertisement

बर्फ वाला पानी करेगा कमाल: अब मक्खन निकालने की सबसे खास ट्रिक आती है. दही मथते समय धीरे-धीरे आधा या एक कप बर्फ वाला ठंडा पानी डालें. ठंडा पानी डालते ही दही का फैट जमने लगता है और मक्खन ऊपर तैरने लगता है. अगर नॉर्मल या गर्म पानी डालेंगे, तो मक्खन पिघल सकता है और सही तरीके से नहीं बनेगा.

थोड़ी देर बाद दही के ऊपर छोटे-छोटे सफेद दाने दिखने लगेंगे. धीरे-धीरे ये दाने आपस में चिपक जाएंगे और बड़े गुच्छों में बदल जाएंगे. जब ऊपर मक्खन और नीचे पतली छाछ अलग दिखाई देने लगे, तो समझ जाइए कि मक्खन तैयार है.

मक्खन को ऐसे करें साफ: मक्खन निकलने के बाद उसे अच्छे से साफ करना भी बहुत जरूरी है. अब मक्खन को धीरे से निकाल लें और एक बाउल में ठंडा पानी भरकर उसे 2-3 बार धो लें. ऐसा करने से दही का खट्टापन निकल जाता है और मक्खन ज्यादा समय तक ताजा रहता है. धोने के बाद मक्खन सफेद, मुलायम और बिल्कुल फ्रेश नजर आता है.

बची हुई छाछ को फेंकें नहीं: मक्खन निकालने के बाद जो पतला सफेद पानी बचता है, वही असली छाछ होती है. इसमें भुना जीरा, काला नमक और थोड़ा धनिया डालकर टेस्टी मसाला छाछ बनाई जा सकती है. ये गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement