Homemade Kesar Badam Milk: घर पर बनाएं बाजार जैसा ठंडा-ठंडा केसर बादाम दूध, गर्मियों में बच्चों की होगी मौज, मांग-मांगकर पिएंगे रोज

घर पर बाजार जैसा गाढ़ा और टेस्टी केसर बादाम मिल्क बनाना अब बेहद आसान है. यह ड्रिंक न केवल दिमाग तेज करती है बल्कि शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी देती है. इसे आप ठंडा या गर्म, दोनों तरह से एन्जॉय कर सकते हैं. अगर आपको भी इस ड्रिंक को घर पर बनाना है तो इस रेसिपी को नोट कर लीजिए.

Advertisement
बादाम खाने से प्रोटीन मिलता है. (PHOTO:ITG) बादाम खाने से प्रोटीन मिलता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

Homemade kesar Badam Milk: गर्मियों में ठंडा-ठंडा और सर्दियों में हल्का गर्म दूध पीना हर किसी को पसंद होता है. दूध पीना सेहत के लिए अभी अच्छा होता है और दूध पीने से शरीर में ताकत भी आती है. सादा दूध पीना लोगों को अच्छा नहीं लगता है और अगर आप भी उनमें से हैं तो आप दूध में केसर और बादाम मिलाकर बाजार वाला केसर बादाम दूध घर पर ही बना सकते हैं और इसकी रेसिपी भी बहुत आसान है और पीने के बाद तो आपको मजा ही आ जाएगा.

Advertisement

घर पर बना केसर-बादाम मिल्क न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद बादाम, केसर और इलायची शरीर को ताकत देने के साथ-साथ दिमाग को भी तेज बनाते हैं. बादाम से बॉडी में प्रोटीन की कमी भी कम होती है और एनर्जी मिलती है. आइए जानते हैं कि केसर-बादाम मिल्क शेक को घर पर कैसे बनाते हैं.

इंग्रेडिएंट्स

  • 25 से 30 भीगे हुए बादाम
  • 1 कप दूध (पीसने के लिए)
  • 1.5 लीटर गाय का दूध
  • ¼ कप पानी
  • 1 बड़ा चम्मच वनीला कस्टर्ड पाउडर
  • ¼ कप दूध (स्लरी के लिए)
  • ⅓ कप चीनी
  • एक चुटकी केसर
  • ¼ कप कटे हुए पिस्ता 
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर 

बनाने की आसान तरीका

  1. सबसे पहले बादाम को रातभर या 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  2. फिर उनका छिलका उतारकर 1 कप दूध के साथ मिक्सी में पीस लें और स्मूद पेस्ट बना लें.
  3. अब एक कड़ाही में ¼ कप पानी और 1.5 लीटर दूध डालकर उबाल आने दें. जब दूध उबलने लगे, तब इसमें तैयार बादाम का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं.
  4. दूध में बादाम पेस्ट डालने के बाद  8 से 10 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि यह नीचे चिपके नहीं.
  5. अब एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और ¼ कप दूध मिलाकर घोल तैयार करे लें, इस घोल को धीरे-धीरे दूध में डालें और लगातार चलाते रहें.
  6. फिर इसे 8 से 10 मिनट तक पकाएं, जिससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए. अब इसमें चीनी, केसर और कटे हुए पिस्ता डालें.
  7. सब चीजों को मिलाने के बाद 10 मिनट तक पकाएं, ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से एक-दूसरे में मिल जाएं.
  8. आखिर में ऊपर से इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और गैस कर कर दें.

बादाम-केसर दूध को ठंडा सर्व

  • अब इस तैयार दूध को करीब 30 मिनट तक रूम टेम्परेचर पर ठंडा होने दें. फिर इसे साफ और स्टरलाइज्ड बोतलों में भरकर फ्रिज में रख दें.
  • यह केसर-बादाम मिल्क फ्रिज में लगभग 1 हफ्ते तक फ्रेश रहता है. जब भी मन करे, इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें और परिवार के साथ इसका मजा लें.
  • अगर आप इसे हेल्दी बनाना चाहते हैं तो आप चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं, उससे भी इसका स्वाद उतना ही बेहतरी रहेगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement