How to Make Aam Papad: गर्मियों का मौसम आते ही आम बाजारों बिकना शुरू हो जाते हैं, इसका खट्टा-मीठा टेस्ट हर किसी की जुबान पर चढ़ जाता है. आम से कई तरह की डिशेज घरों में बनना भी शुरू हो जाती हैं, चाहे वो मैंगो शेक हो या आम पन्ना या आमरस हो. कच्चे आम से बने अलग-अलग डिशेज भी आपने खूब खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी घर पर आम पापड़ बनाने की कोशिश की है?
बाजार में मिलने वाला आम पापड़ स्वादिष्ट जरूर होता है, लेकिन उसमें प्रिजर्वेटिव और ज्यादा चीनी मिलाई जाती है. जिस वजह से उसे खाने से हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. आम पापड़ बनाना जितना मुश्किल लगता है, असल में उतना आसान है. आप इस रेसिपी की मदद से घर पर आम पापड़ बना सकते हैं, जिसमें न तो ज्यादा मेहनत है और न ही इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजें चाहिए.
घर पर बना आम पापड़ पूरी तरह शुद्ध और बिना किसी केमिकल के होता है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार चीनी कम या ज्यादा कर सकते हैं. बच्चों के लिए यह एक हेल्दी और टेस्टी स्नैक बन सकता है. इस बार गर्मियों में आप भी बाजार के आम पापड़ को छोड़कर घर पर इसे बनाकर देखें. एक बार इसका स्वाद चख लिया, तो यकीन मानिए बार-बार बनाने का मन करेगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क