Chutney Recipes: बोरिंग खाने में आ जाएगी जान? घर पर मिनटों में बनाएं ये 6 हेल्दी और टेस्टी चटनियां, नोट करें रेसिपी

Chutney Recipes: चटनी कई तह की होती है जिसे लोग रोटी, पराठा, पूरी या चावल-दाल के साथ खाना पसंद करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चटनियों की रेसिपी बताएंगे जो आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती हैं.

Advertisement
मिनटों में बनाएं ये 6 टेस्टी चटनियां, फीका खाना भी लगेगा मजेदार (Photo- Pexels) मिनटों में बनाएं ये 6 टेस्टी चटनियां, फीका खाना भी लगेगा मजेदार (Photo- Pexels)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:00 AM IST

Chutney Recipes: अगर रोज के खाने का स्वाद आपको फीका लगने लगा है और कुछ टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी खाने का मन है तो चटनी से बेहतर कुछ नहीं. चटनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और हेल्दी चटनियों के बारे में बताएंग, जिन्हें आप घर पर मिनटों में बनाकर अपने खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा सकते हैं.

Advertisement

चुकंदर की चटनी 
चुकंदर की चटनी को बनाने के लिए 1 चुकंदर, 2 टमाटर और 6–7 लहसुन की कलियां धोकर भून लें. जब ये अच्छे से भुन जाएं तो जले हुए हिस्से को हल्के से हटा दें. अब इन्हें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च के साथ पीस लें. यह चटनी पराठे या पीटा ब्रेड के साथ बहुत टेस्टी लगती है.

मूंगफली की चटनी
प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की चटनी को बनाने के लिए 1 कप मूंगफली, 2 भुनी हुई सूखी लाल मिर्च और 4 चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल लें. सभी चीजों को मिक्सर में पीस लें. स्वादानुसार नमक और अपने पसंदीदा मसाले डालें और चटनी तैयार है.

इमली और गुड़ की चटनी
मीठी, खट्टी और थोड़ी सी तीखी यह चटनी खाने का स्वाद दोगुना कर देती है. इसे बनाने के लिए इमली को गुनगुने पानी में भिगो दें. दूसरी तरफ गुड़ को गर्म पानी में घोल लें. अब इसमें इमली का पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक चटनी गाढ़ी न हो जाए. अंत में घी में लाल मिर्च और सौंफ का तड़का लगाकर इसमें डालें. अच्छी तरह मिलाएं और मज़े से खाएं.

Advertisement

नारियल की चटनी
इस क्लासिक चटनी को बनाने के लिए मिक्सर में 1 कप नारियल के टुकड़े और 2 हरी मिर्च डालकर पीस लें. जब चटनी स्मूद हो जाए तो एक पैन में थोड़ा घी गरम करें. इसमें राई, करी पत्ता और साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं. इस तड़के को चटनी के ऊपर डालें, अच्छी तरह मिलाएं और स्वाद लें.

टमाटर-लहसुन की चटनी
यह चटनी बहुत आसान है. सबसे पहले टमाटरों को हल्का उबाल लें. फिर इन्हें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और नींबू के रस के साथ पीस लें. अब एक पैन में राई, साबुत लाल मिर्च और हींग डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को चटनी में डालें और स्वादानुसार नमक व काली मिर्च मिलाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement