Doodh Sev Bhaji Recipe: 10 मिनट में तैयार करें होटल जैसी दूध सेव भाजी, स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान

अगर आप घर पर ढाबे जैसा स्वाद चखना चाहते हैं, तो यह दूध सेव भाजी रेसिपी बेस्ट है. दूध की क्रीमी ग्रेवी और मसालों का परफेक्ट बैलेंस इसे बेहद खास बनाता है और जब घर में कोई सब्जी न हो, तो मात्र 10-15 मिनट में यह स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकती है. आइए इसे बनाने का आसान तरीका जानते हैं.

Advertisement
दूध और सेव मिलाकर अच्छा कॉम्बिनेशन बनता है.  (PHOTO:ITG) दूध और सेव मिलाकर अच्छा कॉम्बिनेशन बनता है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

Doodh Sev Bhaji Recipe: भारतीय ढाबों का खाना अपने देसी तड़के, गाढ़ी ग्रेवी और मसालों की लाजवाब खुशबू के लिए जाना जाता है. उन्हीं खास डिशों में से एक है दूध वाली सेव भाजी, जो खासतौर पर राजस्थान और मध्यप्रदेश के ढाबों में बेहद पॉपुलर है. आमतौर पर सेव की सब्जी टमाटर बेस ग्रेवी में बनाई जाती है, लेकिन जब इसमें दूध मिलाया जाता है तो इसका स्वाद और भी क्रीमी और रिच हो जाता है. हल्की तीखी, हल्की मीठी और मसालेदार दूध सेव भाजी रोटी और पराठे के साथ कमाल लगती है.

Advertisement

अगर आप भी घर पर ढाबा जैसा टेस्ट पाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. कई बार जब घर में कोई सब्जी नहीं होती है और समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए. तब यह दूध सेव भाजी बनाकर सकते हैं, क्योंकि यह खाने में टेस्टी होने के साथ झटपट भी बन जाती है. इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इंग्रेडिएंट्स भी आसानी से किचन में ही मिल जाती है. आइए इसे बनाने का आसान तरीका जानते हैं. 

इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप मोटी सेव (नमकीन वाली)
  • 1 कप फुल क्रीम दूध
  • 2 मीडियम टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • हरा धनिया 

स्टेप बॉय स्टेप दूध सेव बनाने का तरीका

सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं. फिर कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भून लें.

Advertisement

इसके बाद कड़ाही में कटे टमाटर डालें और मसाले मिलाकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे. उसके बाद उसमें आधा कप पानी डालकर 2 से 3 मिनट उबाल लें.

पानी उबालने के बाद गैस को स्लो कर दें और फिर धीरे-धीरे दूध मिलाएं. लगातार चलाते रहें ताकि दूध फटे नहीं. 3 से 4 मिनट तक पकने दें.

आखिर में दूध वाले मिक्चर में सेव डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. 1 से 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिलाएं.

कैसे परोसे दूध सेव भाजी

खाना बनाने के साथ-साथ उसे परोसना भी बहुत अहम होता है, क्योंकि सही ढ़ंग से खाना परोसने से ही उसे खाने का मजा डबल हो जाता है. इसलिए गरमा-गरम दूध वाली सेव भाजी को तंदूरी रोटी, फुल्का या पराठे के साथ परोसें. आप चाहें तो इसमें ऊपर से थोड़ा मक्खन डालकर ढाबा जैसा स्वाद और बढ़ा सकते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement