लौकी के बीज न करें फेंकने की भूल! जानें कैसे ये कचरा बन सकता है खजाना, घर में ऐसे करें इस्तेमाल

अक्सर लोग लौकी की सब्जी बनाते समय इसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये बीज प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप लौकी के बीजों से हेल्दी स्नैक्स, फेस पैक और पौधों के लिए नेचुरल खाद तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
लौकी के बीजों में पोषण तत्व होते हैं. (PHOTO:ITG) लौकी के बीजों में पोषण तत्व होते हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

गर्मियों में बनने वाली लौकी की सब्जी तो लोगों को बहुत टेस्टी लगती है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. लौकी को दिल्ली वाले घिया भी कहते हैं, इसकी सब्जी, रायता और कोफ्ते लोग बनाते हैं, लेकिन इनके अंदर बीजों को देखते ही लोग मुंह बना लेते हैं और उनको निकालकर अलग फेंक देते हैं. हालांकि लोग ये नहीं जानते हैं कि घिया के बीज उनके बहुत काम आ सकते हैं, बस आपको उनका सही इस्तेमाल पता हो. 

Advertisement

अगर आप भी लौकी की सब्जी बनाते समय उनके बीजों को कचरे में डाल देते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप ऐसा करना बंद कर देंगे. लौकी के बीज कूड़ा नहीं है बल्कि बहुत काम की चीज है. इसलिए अगली बार गलती से भी लौकी के बीजों को फेंकने की गलती न करें. पोषक तत्वों से भरपूर लौकी के ये छोटे-छोटे बीजों का सही इस्तेमाल करके आप कई तरह के फायदे हासिल कर सकते हैं. 

पोषण का खजाना हैं लौकी के बीज

लौकी के बीजों को बेकार समझकर कूड़े में फेंक दिया जाता है, मगर इन्ही बीजों में भरपूर मात्रा में  प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. जो हमारे शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और इसके साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं. इनके नियमित तौर पर सेवन करने से डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है.

Advertisement

बीजों से बनाएं हेल्दी स्नैक

लौकी काटते समय इसके बीजों को अलग निकालकर रख लें और फिर बाद में उनको धोकर अच्छी तरह सुखा लें. फिर इनको एक पैन में देसी घी डालकर हल्का सा भूनकर लें, आप इनमें थोड़ा नमक और चाट मसाला मिला सकते हैं, इससे टेस्ट बढ़ जाएगा. ये एक बेहतरीन और हेल्दी स्नैक बन जाता है, जिसे आप चाय के साथ या हल्की भूख में खा सकते हैं.

स्मूदी और सलाद में मिलाएं

लौकी के बीजों को भी आप बाकी सीड्स की तरह ही स्मूदी और सलाद बनाते समय इस्तेमाल कर सकते हैं. लौकी के बीजों का आप सुखाकर पाउडर बना सकते हैं और फिर उसी पाउडर को शेक, सलाद और स्मूदी में डालकर मिला लें. यह न सिर्फ स्वाद बढ़ता है बल्कि इसको डालने से पोषण भी दोगुना हो जाता है. खासकर बच्चों के लिए यह एक अच्छा न्यूट्रीशन बूस्टर है और बड़ों के लिए भी बढ़िया है. 

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

लौकी के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं. आप इनका पेस्ट बनाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा इनको हेयर मास्क की तरह भी यूज कर सकते हैं, क्योंकि ये बालों को मजबूत बनाने और हेयर फॉल कम करने में भी काम आते हैं.

Advertisement

पौधों के लिए प्राकृतिक खाद

अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं, तो लौकी के बीजों को फेंकने की बजाय इन्हें मिट्टी में डाल सकते हैं. ये धीरे-धीरे सड़कर खाद का काम करते हैं और पौधों की ग्रोथ में मदद करते हैं. इस तरह से आपको बाजार से महंगी खाद खरीदकर लाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है और घर पर ही आपको बढ़िया नेचुरल खाद मिल जाती है.

अब जब भी आप लौकी काटें, तो उसके बीजों को फेंकने की गलती न करें. ये छोटे से बीज आपके घर और सेहत दोनों के लिए बड़े काम के साबित हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement