Holi Special: होली के दिन घर पर बनाएं दिल्ली की मशहूर 'टिक्की-छोले' चाट, जान लें ठेले वाले की सीक्रेट रेसिपी!

होली 2026 को खास बनाने के लिए वैसे तो घरों में काफी सारी चीजें बनाई जाती हैं, गुजाई, मालपुआ से लेकर पकौड़े, दही-बल्ले जैसे तमाम चीजें बनती हैं. लेकिन साल आप मेहमानों के लिए खास टिक्की-छोले चाट घर पर ट्राई कर सकते हैं, ठेले वालों की खास रेेसिपी से आपप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं.

Advertisement
होली पर स्पेशल स्नैक्स बनाएं (PHOTO:ITG) होली पर स्पेशल स्नैक्स बनाएं (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

Holi Special Tikki Chole recipe: होली पर मीठे के साथ-साथ तीखा और चटपटा भी लोग खाना खूब पसंद करते हैं, चाहे फिर वो तरह-तरह के पकौड़े हो या फिर दही भल्ले... मगर इस बार आप कुछ हटकर ट्राई कर सकते हैं, जिसे खाते ही आपके मेहमानों के मुंह से वाह निकलेगा. दिल्ली की मशहूर टिक्की-छोले चाट के काफी चर्चे हैं और बाजारों में इसे खाने के लिए लोगों की लंबी लाइन भी लगी रहती है.

Advertisement

अगर आप भी चाहती हैं कि इस बार होली पर मेहमानों को बाजार जैसी खस्ता टिक्की और मसालेदार छोले खिलाएं, तो जान लीजिए ठेले वाले के कुछ खास सीक्रेट. यकीन मानिए, एक बार बना लिया तो पड़ोसन भी रेसिपी पूछने आ जाएगी. टिक्की छोले को आप आसानी से घर पर बना पाएंगे, जो आपकी होली को खास बना देगी. 

टिक्की छोले बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप छोले (रातभर पानी में भिगोए हुए)
  • उबले हुए आलू
  • ब्रेड क्रम्ब्स
  • चावल का आटा 
  • नमक
  • हल्दी
  • टमाटर
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • मैदा
  • सारे मसाले

टिक्की छोले कैसे बनाएं?

  1. टिक्की छोले बनाने के लिए सबसे पहले रातभर छोले पानी में भिगोकर रख दीजिए, 5 से 7 घंटे तक भिगोकर रखने से यह जल्दी बन जाते हैं.
  2. अगली सुबह भिगोकर रखे छोले कुकर में डालें, उसमें नमक, हल्दी और टमाटर दो टुकड़े करके रख दीजिए. इसके अलावा बारीक कटा अदरक और हरी मिर्च डालें.
  3. दो सिटी लगाकर धीमी गैस में पकाएं, उसके बाद कुकर का ढक्कन खोलकर टमाटर के छिलके अलग कर दीजिए. 
  4. अब इसमें सारे सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिलाने के बाद पकाने छोड़ दीजिए. इस समय आप इसमें एक उबला हुआ आलू भी मैश करके डाल दीजिए.
  5. टिक्की के लिए उबले हुए आलू को पोटैटो मैशर की मदद से मैश कर दें और उसमें 2 स्लाइस ब्रेड क्रम्ब्स, चावल का आटा और नमक डालकर सबको अच्छी तरह मिलाकर थोड़ी देर पकाने के बाद अलग निकाल दीजिए.
  6. उसके बाद अपने हिसाब से इनकी टिक्की बनाकर रख लीजिए, उसके बाद टिक्की को एक-एक करके मैदे में मिलाकर पैन में हल्का तेल लगाकर शैलो फ्राई कर लें.
  7. जब टिक्की लाइट गोल्डन कलर की हो जाए तो उसे पोटैटो मैशर से मैथ कर दें. उसके बाद आप गैस बंद कर दीजिए.

एक प्लेट में छोले निकालें और उसके ऊपर टिक्की रखें. इनके ऊपर बारीक कटा प्याज, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी, दही और सेव डालकर सर्व करें. ठेले वाली कुरकुरी टिक्की बनाने के लिए आलू में 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर या अरारोट जरूर मिलाएं, इससे टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement