फटे दूध को फेंकने की न करें गलती! बनाएं झटपट बनने वाली 4 रेसिपीज, खाने में आ जाएगा 'शाही स्वाद'

गर्मियों में दूध फटना आम है, लेकिन इसे फेंकने के बजाय आप उससे 4 तरह टेस्टी रेसिपीज बना सकते हैं. ये न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि बना बहुत ही जल्दी भी बन सकती हैं. आप फटे दूध से दानेदार कलाकंद, सॉफ्ट रसमलाई और चटपटी पनीर भुर्जी बना सकते हैं.

Advertisement
फटे हुए दूध से आप सब्जियों की ग्रेवी को होटल वाला स्वाद दे सकते हैं. (Photo: ITG) फटे हुए दूध से आप सब्जियों की ग्रेवी को होटल वाला स्वाद दे सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

गर्मियों में एक समस्या बहुत है आम है और वो है बार-बार दूध का फटना. बढ़ते तापमान में आप कितना भी दूध को फ्रिज में रख लें या कुछ कर लें, लेकिन फिर भी कभी-कभी दूध फट जाता है. बार-बार दूध फटने से न केवल पैसा बर्बाद होते हैं, बल्कि दूध की भी बर्बादी होती है. दरअसल, दूध फटते ही लोग उसे खराब समझकर सीधा सिंक में बहा देते हैं. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां, तो रुक जाएं! ये फटा हुआ दूध हमेशा खराब नहीं होता है. अगर में दूध से अजीब या गंदी बदबू नहीं आ रही है और उसे फटे ज्यादा समय नहीं हुआ है, तो आप उसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. 

जी हां, फटा हुआ दूध आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है. आप इससे ऐसी डिशेज बना सकते हैं, जिन्हें खाकर सभी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए जानते हैं कैसे इस बिगड़े हुए और फटे दूध से आप लाजवाब डिशेज बना सकते हैं.

Advertisement

फटे दूध से तैयार करें ये 4 शानदार रेसिपीज

1. दानेदार कलाकंद: अगर आप मीठा खाना पसंद है तो आप फटे दूध से बाजार जैसा दानेदार कलाकंद घर पर सकते हैं. फटे दूध का छैना इसके लिए एकदम परफेक्ट बेस है.

फटे दूध से दानेदार कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले उसे मलमल के कपड़े से छानकर छैना अलग कर लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क या चीनी गर्म करें. इसमें छैना डालें और तब तक चलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. आखिर में इलायची पाउडर और ऊपर से पिस्ता छिड़कें. अब इसे किसी चकोर ट्रे या थाली में सेट होने के लिए छोड़ दें. आपकी शानदार मिठाई तैयार है.

2. चटपटी पनीर भुर्जी: अगर आपके पास कुछ भी बनाने का वक्त कम हो और घर में फटे दूध से निकला छैना रखा हो तो आप उससे पनीर भुर्जी बना सकते हैं. ये न केवल पेट भरती है, बल्कि बहुत ही चटपटी भी होती है.

Advertisement

इसे बनाने के लिए दूध को छानकर पनीर निकाल लें. एक पैन में तेल गरम करके जीरा, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और टमाटर भूनें. अब इसमें हल्दी, नमक और गरम मसाला डालें. अब इस मिश्रण में ताजा पनीर मिलाएं और 2 मिनट तक भूनें. हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परांठों के साथ सर्व करें.

3. सॉफ्ट रसमलाई: फटे दूध से बनी रसमलाई इतनी सॉफ्ट होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती है. छैना को कपड़े में बांधकर उसका सारा पानी निकाल लें. अब इसे हथेली से तब तक मसलें जब तक यह मक्खन जैसा स्मूद न हो जाए. इसकी छोटी-छोटी चपटी गोलियां बनाएं और चीनी की चाशनी में उबालें. आखिरी में इन्हें गाढ़े दूध में डालकर ठंडा कर लें.

4. फटे दूध से बनाएं शाही ग्रेवी: अगर आप अपनी बोरिंग सब्जी को होटल जैसा रिच और क्रीमी स्वाद देना चाहते हैं, तो फटे दूध से निकला छैना आपके लिए कमाल का साबित हो सकता है. अगली बार जब आप पनीर मसाला या मिक्स वेज बनाएं, तो ग्रेवी भूनते समय उसमें पानी की जगह फटे दूध का गाढ़ा हिस्सा और थोड़ा पानी इस्तेमाल करें. इससे ग्रेवी में एक हल्का खट्टापन और गजब की क्रीमीनेस आएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement