Cucumber Beetroot Raita Recipe: बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी में अक्सर हमारा मन कुछ ऐसा खाने को करता है जो पेट को ठंडक दे और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. ऐसे में लंच या डिनर के साथ अगर एक कटोरी टेस्टी रायता मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. आपने कई तरह के रायते खाए होंगे लेकिन आज हम आपको रोज के रायते से अलग तड़के वाले कुकुंबर-बीटरूट रायता बनाने का आसान तरीका बताएंगे. यह रायता आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाएगा ही, साथ ही ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करेगा.
1 कटोरी दही
1/2 कप खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 कप चुकंदर (कद्दूकस किया हुआ)
1/2 कप गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
1 चम्मच चिया सीड्स
1 से 2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
4-5 पुदीना के पत्ते
2 चम्मच मूंगफली
1 चम्मच उड़द दाल
1/2 चम्मच राई
8 से 10 करी पत्ते
1 चम्मच तेल
1 से 2 सूखी लाल मिर्च
1 चुटकी हींग
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
स्वादानुसार काला नमक
कुकुंबर-बीटरूट रायता काफी हेल्दी होता है. इसमें मौजूद खीरा और दही गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचाते हैं. चुकंदर, गाजर और चिया सीड्स आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो खून बढ़ाने, डाइजेशन को बेहतर करने और शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं. इसका तड़का स्वाद बढ़ाने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क